search
×

Market Rebound: बैंक ऑफ जापान के भरोसे से निवेशकों को मिली राहत, रैली की राह पर लौटे वैश्विक बाजार

FOLLOW US: 
Market Rebound: बैंक ऑफ जापान के भरोसे से निवेशकों को मिली राहत, रैली की राह पर लौटे वैश्विक बाजार

घरेलू शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का तीसरा दिन अच्छा साबित हो सकता है. बैंक ऑफ जापान के द्वारा ब्याज दरों पर भरोसा दिए जाने के बाद वैश्विक निवेशकों ने राहत की सांसें ली हैं और इसका दुनिया भर के शेयर बाजारों पर अच्छा असर दिख रहा है. एशियाई बाजार बुधवार के कारोबार में रिकवरी दिखा रहे हैं.

एशियाई बाजारों में शानदार रिकवरी

जापान का प्रमुख शेयर सूचकांक निक्की 225 आज के कारोबार में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त में है. सुबह यह इंडेक्स 2.33 फीसदी की शानदार तेजी के साथ 35,500 अंक के पास कारोबार कर रहा था. टॉपिक्स इंडेक्स भी 0.3 फीसदी के फायदे में कारोबार कर रहा था. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1 फीसदी की बढ़त में था, जबकि कोस्डैक 1.3 फीसदी उछला हुआ था. इसी तरह हांगकांग का हैंगसेंग 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त में कारोबार शुरू करने के संकेत दे रहा था.

इतना चढ़ गया निफ्टी का वायदा

एशियाई बाजारों से मिल रहे सपोर्ट का फायदा आज के कारोबार में घरेलू बाजार को मिल सकता है. सुबह बाजार खुलने से पहले गिफ्टी सिटी में निफ्टी50 का वायदा 283 अंक (1.18 फीसदी) के फायदे में था और 24,328 अंक पर कारोबार कर रहा था.

बैकग्राउंड

(ब्रेकिंग न्‍यूज को यहां लगातार अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें.)
Tags: ABP News breaking news