एक्सप्लोरर

IAS Success Story: अपनी गलतियों से सीखकर अनीषा ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल की सफलता, ऐसे कारगर हुई उनकी रणनीति

यूपीएससी की परीक्षा को पास करने के लिए अच्छी रणनीति बनाना बेहद जरूरी होता है. सही दिशा में प्रयास करने से आपकी सफलता निश्चित हो जाती है. ऐसा ही कारनामा अनीषा ने कर दिखाया.

Success Story Of IAS Anisha Tomar: यूपीएससी की परीक्षा में कुछ लोगों को जल्दी सफलता मिल जाती है तो कुछ लोगों को सालों लग जाते हैं. आज आपको अनीषा तोमर की कहानी के बारे में बताएंगे जो इस परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बेहद कारगर साबित हो सकती है. अनीषा ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस बनने का अपना सपना पूरा कर लिया. उन्होंने इसके लिए काफी अच्छी रणनीति बनाई. सबसे पहले तो उन्होंने अपने सिलेबस को अच्छी तरह कंप्लीट किया. इसके बाद हर प्रयास में अपनी पुरानी गलतियों से सीख ली और आगे ऐसा न करने की कोशिश की. यही उनकी सफलता का मूल मंत्र बना. चलिए उनके सफर के बारे में जान लेते हैं.

ऐसा रहा अनीषा का यूपीएससी का सफर

अमीषा पढ़ाई में हमेशा से होशियार थीं. इंटरमीडिएट करने के बाद उन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल गया, जहां से उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की बैचलर डिग्री हासिल की. 2016 में ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास करने का लक्ष्य बना लिया. उन्होंने पहली बार 2017 में यूपीएससी की परीक्षा दी, जिसमें उन्हें प्री परीक्ष में भी सफलता नहीं मिली. उन्होंने फिर कोशिश की और दूसरे प्रयास में वे मेन्स तक पहुंचीं और इंटरव्यू के लिए चयनित नहीं हुईं. उन्होंने अपनी रणनीति को बेहतर बनाकर तीसरी बार कोशिश की और उन्हें इस बार सफलता मिल गई. इस तरह करीब 4 साल बाद उनका आईएएस बनने का सपना पूरा हो गया.

जानिए अनीषा को किस रणनीति से मिली सफलता

पहले प्रयास में जब अनीषा तोमर को सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने सबसे पहले अपनी गलतियों को ढूंढा. अगली बार उन गलतियों से सीख लेकर परीक्षा दी. दूसरी बार में कुछ गलतियां हुईं, जिन्हें अनीषा ने तीसरे प्रयास में सुधारा. आखिरकार उनकी यह रणनीति काम आई और उन्हें सफलता मिल गई. उनका मानना है कि कई लोग परीक्षा से पहले अपने पूरे सिलेबस को रिवाइज करने में गलती कर जाते हैं. हमेशा सिलेबस को अच्छी तरह रिवाइज करना चाहिए. वे कहती हैं कि आप नंबरों के लिए पढ़ने के बजाय अपनी गलतियों को सुधारेंगे, तो नंबर अपने आप बेहतर होते जाएंगे.

यहां देखें अनीषा का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को अनीषा की सलाह

यूपीएससी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स को अनीषा अपनी गलतियों से सीखकर बेहतर करने के बारे में सोचना चाहिए. वे कहती हैं कि असफलता मिलने पर निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि उन गलतियों को ढूंढना चाहिए, जिसकी वजह से सफलता नहीं मिल पाई. अगली बार उन गलतियों को सुधारकर कोशिश करनी चाहिए. आखिर में वे कहती हैं कि अच्छी रणनीति बनाकर लगातार मेहनत करने वालों को सफलता जरूर मिलती है. कई बार सफलता मिलने में समय लग सकता है, लेकिन पॉजिटिव रहें और सीख लेते रहें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर बोले- 'लोग इतने खाली हैं कि कुछ भी...'
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
Petrol-Diesel Price Today: 1 जून को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टैंक फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
Petrol-Diesel Price Today: 1 जून को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टैंक फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
Baby Breathing: मां के पेट में सांस कैसे लेता है बच्चा, कौन सी साइंस करती है काम?
मां के पेट में सांस कैसे लेता है बच्चा, कौन सी साइंस करती है काम?
Video: अब खाने का भी वर्ल्डकप! विदेशी शख्स ने की भारत-पाकिस्तान के कबाब की तुलना, वीडियो वायरल
अब खाने का भी वर्ल्डकप! विदेशी शख्स ने की भारत-पाकिस्तान के कबाब की तुलना, वीडियो वायरल
Embed widget