एक्सप्लोरर

MP Police Constable Exam Date 2021: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख का ऐलान, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

पिछले महीने इन पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे. लाखों उम्मीदवार इन 4000 पदों के लिए लिखित परीक्षा में शामिल होंगे. भर्तियां लिखित परीक्षा, फिजिकल और मेडिकल के जरिए की जाएंगी.

MP Police Constable Exam Date 2021: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल के 4000 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है. विभाग के मुतबिक 6 अप्रैल 2021 को परीक्षा आयोजित की जाएगी. इन पदों के लिए पिछले महीने आवेदन मांगे गए थे. लाखों कैंडिडेट्स ने इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए नामांकन किया है. विभाग के अनुसार जल्द ही सभी कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. परीक्षा के लिए विभाग ने प्रदेश के तमाम शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं. अभ्यर्थी एडमिट कार्ड के जरिए अपना परीक्षा केंद्र जान सकेंगे.

इन पदों पर होगी भर्ती

एमपीपीईबी ने पिछले महीने कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 3862 और कॉन्स्टेबल (रेडियो) के 138 पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. 18 से 33 वर्ष के अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है. इन पदों पर महिला और पुरुष दोनों ने आवेदन किया है. इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 फरवरी थी. वहीं फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तारीख 15 फरवरी थी. इन पदों के लिए आवेदन 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए थे.

मध्य प्रदेश के इन शहरों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

विभाग की तरफ से जारी सूचना के अनुसार प्रदेश के कई शहरों में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. इनमें राज्य की राजधानी भोपाल समेत इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, सागर, सतना, खंडव, गुना, दमोह, सिधी, छिंदवाड़ा और बालाघाट शामिल हैं. अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ही अपने परीक्षा केंद्र के बारे में पता चल पाएगा.

यहां मिलेगी भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी

भर्ती की लिखित परीक्षा, फिजिकल परीक्षा समेत तमाम जानकारी आपके मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://peb.mp.gov.in/e_default.html पर दी गई है. यहां आपको पिछले महीने जारी किया गया नोटिफिकेशन भी मिल जाएगा. आप एडमिट कार्ड आने तक भर्तियों से संबंधित लेटेस्ट अपडेट वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. जो लोग इस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए लेटेस्ट अपडेट्स से जुड़े रहना काफी जरूरी है. अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं, ताकि उनका पुलिस में जाने का सपना पूरा हो सके.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
केन्या के गर्ल्स स्कूल में भीषण आग, 16 छात्राओं की मौत,50 से ज्यादा घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
केन्या के गर्ल्स स्कूल में भीषण आग, 16 छात्राओं की मौत,50 से ज्यादा घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बिहार MLC चुनाव: सम्राट सरकार में क्या होगा सीट शेयरिंग का फॉर्मूला? संभावित नाम भी देखें
बिहार MLC चुनाव: सम्राट सरकार में क्या होगा सीट शेयरिंग का फॉर्मूला? संभावित नाम भी देखें
Asia Pacific Security Report: भारत के सामने मंडरा रहा डबल खतरा? डरा रही IISS की 150 पन्नो की रिपोर्ट, नो पीस का जिक्र
भारत के सामने मंडरा रहा डबल खतरा? डरा रही IISS की 150 पन्नो की रिपोर्ट, नो पीस का जिक्र
Pankaj Bhadouria Breast Cancer: मास्टर शेफ 1 विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, हॉस्पिटल बेड से शेयर की फोटो, बोलीं- प्रार्थना की जरुरत है
मास्टर शेफ 1 विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, हॉस्पिटल बेड से शेयर की फोटो, बोलीं- प्रार्थना की जरुरत है
कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर
कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर
Viral News: भागड़ा नांगल डैम पर छात्र ने लिखा अजीब निबंध, पढ़ने के बाद जूतम पैजार पर उतरे यूजर्स
भागड़ा नांगल डैम पर छात्र ने लिखा अजीब निबंध, पढ़ने के बाद जूतम पैजार पर उतरे यूजर्स
CSIR UGC-NET 2026 के लिए आवेदन शुरू, रिसर्च और प्रोफेसर बनने का सपना अब होगा पूरा
CSIR UGC-NET 2026 के लिए आवेदन शुरू, रिसर्च और प्रोफेसर बनने का सपना अब होगा पूरा
Wegovy Side Effects: स्लिम होने के लिए दवा लेने वाले हो जाएं सावधान, हमेशा के लिए जा सकती है आंखों की रोशनी
स्लिम होने के लिए दवा लेने वाले हो जाएं सावधान, हमेशा के लिए जा सकती है आंखों की रोशनी
Embed widget