पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और पश्चिम एशिया में जारी सैन्य हालात के बीच भारत के लिए एक बड़ी आर्थिक खबर सामने

Continues below advertisement

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और पश्चिम एशिया में जारी सैन्य हालात के बीच भारत के लिए एक बड़ी आर्थिक खबर सामने आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से ठीक पहले वहां के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत के साथ होने वाले प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि समझौता लागू होते ही न्यूजीलैंड से भारत भेजे जाने वाले 57 फीसदी सामान पर पहले ही दिन से कोई टैरिफ नहीं लगेगा. इसे दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में बड़ा कदम माना जा रहा है.

अमेरिका ने ईरान के आठ शहरों पर हमला कर दिया. तेहरान ने इसके जवाब में बहरीन और कुवैत में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. ईरान अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारी में है. खामेनेई को गुरुवार (9 जुलाई) को मशहद में दफनाया जाएगा. इससे ठीक पहले मशहद में ट्रंप के खिलाफ पोस्टर लग गए हैं. ईरानी लोगों ने ट्रंप को खत्म करने की बात कही है.

दरअसल अमेरिका ने खामेनेई के अंतिम संस्कार से ठीक पहले मशहद के दो बड़े पुल उड़ा दिए. ईरान ने दावा किया कि अमेरिका खामेनेई के जनाजे में रुकावट डालना चाहता है. इस बीच मशहद के एक होटल के बाहर ट्रंप के नाम का पोस्टर देखा गया. इस पर लिखा था, 'We will kill trump.' ट्रंप के खिलाफ इससे पहले भी ईरान में नारे लगाए गए थे. खामेनेई की श्रद्धांजलि रैली दौरान ईरानी लोगों ने ट्रंप को मारने की मांग की थी.

अमेरिकी हमलों में ईरान के 14 लोगों की मौत

वॉशिंगटन ने अब तक ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया है, जिसमें 14 लोगों की मौत हुई है. ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा कि पिछले दो दिनों में अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत के साथ 78 घायल लोग हुए हैं. मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान अमेरिका ने ईरान के पांच प्रांतों में हवाई हमले किए. घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola