एक्सप्लोरर

RBSE 10th 12th Time Table 2021: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षाओं की डेटशीट जारी, परीक्षाएं 06 मई से

RBSE 10th 12th Time-Table 2021: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर ने राजस्थान के 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट अपने ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है.

RBSE 10th 12th Time-Table 2021: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, (आरबीएसई) अजमेर ने राज्य के विभिन्न संबद्ध विद्यालयों में 10वीं और 12वीं कक्षा की एकेडमिक ईयर 2020-2021 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दिया है. राजस्थान बोर्ड ने यह डेटशीट अपने ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड भी कर दिया है. ऐसे छात्र-छात्राएं जो इस साल 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं. वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

इस तरह से आयोजित कराई जाएंगी राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं:

10वीं अर्थात माध्यमिक की परीक्षाएं: राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी किए गए डेटशीट के अनुसार माध्यमिक व माध्यमिक व्यावसायिक एवं प्रवेशिका परीक्षा 06 मई-2021 से लेकर 27 मई-2021 तक सुबह 08 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक आयोजित कराई जाएगी. जबकि वहीँ माध्यमिक एवं माध्यमिक व्यावसायिक मूक बधिर  परीक्षा 06 मई-2021 से लेकर 27 मई-2021 तक ही सुबह 08 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक आयोजित कराई जाएगी. 

12वीं अर्थात उच्च माध्यमिक की परीक्षाएं: राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी किए गए डेटशीट के अनुसार 12वीं अर्थात उच्च माध्यमिक की परीक्षाएं भी 06 मई-2021 से ही शुरू की जाएंगी. जिसके तहत उच्च माध्यमिक व उच्च माध्यमिक व्यावसायिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षा 06 मई-2021 से लेकर 29 मई-2021 तक सुबह 08 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक आयोजित कराई जाएगी. जबकि उच्च माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक व्यावसायिक मूक बधिर परीक्षा 06 मई-2021 से लेकर 29  मई-2021 तक ही सुबह 08 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक आयोजित कराई जाएगी.

बोर्ड परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने जारी किया है ये निर्देश:

राजस्थान बोर्ड ने डेटशीट जारी करते समय ही बोर्ड परीक्षा से सम्बंधित कुछ निर्देश भी जारी किया है. ऐसे छात्र-छात्राएं जो इस साल बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उन्हें इन निर्देशों को भली-भांति समझ लेना चाहिए. जिससे कि परीक्षा के दौरान उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget