×

एक्सप्लोरर

RRB NTPC Phase 5 Admit Card 2021: आरआरबी एनटीपीसी फेज-5 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RRB NTPC 5th Phase Admit Card 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी भर्ती के 5वें चरण की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी दिया है. कैंडिडेट्स 4 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

RRB NTPC Stage I CBT 5th Phase Exam Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC Stage I CBT 5th Phase Exam) भर्ती के पांचवें चरण की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने शुरू कर दिए हैं. ये एडमिट कार्ड आरआरबी की रीजनल ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये गए है. जिस कैंडिडेट्स का सीबीटी एग्जाम 4 मार्च व 5 मार्च 2021 आयोजित किया जाना है, उनके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. वे सभी परीक्षार्थी अपने-अपने आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं.

RRB NTPC के 5वें चरण की परीक्षा 4, 5, 7, 8, 9, 11, 12, 13, 14, 21, और 27 मार्च को आयोजित होगी. आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के पांचवें चरण में करीब 19 लाख कैंडिडेट्स को परीक्षा देनी है. आरआरबी ने इसके पहले एनटीपीसी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी और डेट्स जारी किया था. इसी के साथ ही एससी और एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए फ्री ट्रैवलिंग अथॉरिटी भी जारी कर दिया था. इसके अलावा आरआरबी ने 5 वे चरण में परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड मोबाइल पर SMS के द्वारा और ईमेल आईडी पर मेल से द्वारा भी सूचना दी गई है.

उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी भर्ती के लिए करीब 1.25 करोड़ आवेदकों ने आवेदन किया था. अधिक संख्या होने के कारण एनटीपीसी की परीक्षाएं कई चरण में करवाई जा रही हैं. जिसमें से यह 5वें चरण की परीक्षाएं 4 मार्च से आयोजित की जा रही हैं.

एनटीपीसी के पहले चरण की परीक्षाएं 28 दिसंबर 2020 से लेकर 13 जनवरी 2021 तक आयोजित हुईं जिसमें 23 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. सेकेंड फेज की परीक्षा 16 जनवरी से 30 जनवरी तक तीसरे फेज की परीक्षा 31 जनवरी 2021 से 12 फरवरी 2021 तक और चौथे फेज की परीक्षा 15 फरवरी से 3 मार्च 2021 तक आयोजित की गई. एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के जरिए 35000 से ज्यादा पदों को भरा जाना है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
08 july 2026
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget