एक्सप्लोरर

UPPSC BEO मुख्य परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित, uppsc.up.nic.in पर करें चेक

Uttar Pradesh Public Service Commission ने UPPSC BEO मेन्स एग्जाम 2019 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है. इन स्टेप्स के द्वारा करें चेक.

UPPSC BEO Main Result 2019 Declared: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूपीपीएससी बीईओ मुख्य परीक्षा 2019 का रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की यूपीपीएससी बीईओ परीक्षा में बैठे हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का एड्रेस है – uppsc.up.nic.in.

आपकी जानकारी के लिए बता दें यह परीक्षा 06 दिसंबर 2020 के दिन आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 4182 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे, इनमें से कुल 309 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है. कुल सेलेक्टेड 309 कैंडिडेट्स में से 70 महिलाएं हैं. इन सभी कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्ट में देखा जा सकता है. आज घोषित हुआ रिजल्ट मेन्स परीक्षा का है. इसके पहले प्री परीक्षा आयोजित हुई थी जिसमें काफी बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स उपस्थित हुए थे.

2.3 लाख कैंडिडेट्स ने दी थी प्री परीक्षा –

यूपीपीएससी ने यूपीपीएससी बीईओ एग्जाम 2019 परीक्षा का विज्ञापन 13 दिसंबर 2018 के दिन प्रकाशित किया था. इसकी प्री परीक्षा 16 अक्टूबर 2019 को आयोजित हुई थी. जिसमें करीब 2.3 लाख कैंडिडेट्स ने भाग लिया था. इनमें से कुल 4591 कैंडिडेट्स ही प्री परीक्षा पास कर पाए थे और 4385 ने मेन्स परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. रिजल्ट चेक करने के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.

ऐसे देखें रिजल्ट –

यूपीपीएससी बीईओ मेन्स रिजल्ट 2019 देखने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें.

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा, जिस पर लिखा होगा, list of selected candidates in Block Education Officer Examination 2019.
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा, जहां आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे.
  • अब बतायी गई जगह पर अपने डिटेल्स सही-सही और सावधानी से भरें.
  • इतना करके सबमिट का बटन दबा दें. बटन दबाते ही रिजल्ट की पीडीएफ फाइल आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगी.
  • यहां से रिजल्ट देखें और चाहें तो भविष्य के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.
  • बाकी किसी भी विषय में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: IAS Success Story: सुनने की शक्ति खोने के बावजूद नहीं खोयी हिम्मत और पहले ही प्रयास में 23 साल की सौम्या बनीं IAS ऑफिसर    

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
बंगाल में ममता बनर्जी की कुर्सी जाते ही 10 दिन के भीतर अभिषेक बनर्जी को दूसरा झटका, शुभेंदु सरकार ने लिया ये एक्शन
ममता बनर्जी की कुर्सी जाते ही 10 दिन के भीतर अभिषेक बनर्जी को दूसरा झटका, शुभेंदु सरकार ने लिया ये एक्शन
मिर्जापुर 'जिम जिहाद' केस में CM योगी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, सभी 10 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट
मिर्जापुर 'जिम जिहाद' केस में CM योगी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, सभी 10 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट
नॉर्वे में पत्रकार ने पूछा सवाल तो आगे बढ़े पीएम मोदी, राहुल गांधी ने कहा- छिपाने को कुछ नहीं, फिर डर क्यों?
नॉर्वे में पत्रकार ने पूछा सवाल तो आगे बढ़े पीएम मोदी, राहुल गांधी ने कहा- छिपाने को कुछ नहीं, फिर डर क्यों?
CSK vs SRH: क्लासेन और संजू सैमसन के बीच मैदान पर हुआ बड़ा विवाद, बीच मैच में भिड़े, अंपायर्स को करना पड़ा बीच-बचाव
CSK vs SRH: क्लासेन और संजू सैमसन के बीच मैदान पर हुआ बड़ा विवाद, बीच मैच में भिड़े, अंपायर्स को करना पड़ा बीच-बचाव
ईरान को धुआं-धुआं करने वाले थे ट्रंप, इन तीन देशों के कहने पर टाला सबसे बड़ा हमला, बोले - 'अगर...'
ईरान को धुआं-धुआं करने वाले थे ट्रंप, इन तीन देशों के कहने पर टाला सबसे बड़ा हमला, बोले - 'अगर...'
Pati Patni Aur Woh Do BO Day 4:आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चौथे दिन का कलेक्शन
'पति पत्नी और वो दो' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चौथे दिन का कलेक्शन
Kids Care Tips: ऑन्कोलॉजिस्ट की चेतावनी, बच्चों पर कभी न यूज करें ये प्रोडक्ट्स! जानें क्या है इसकी वजह?
ऑन्कोलॉजिस्ट की चेतावनी, बच्चों पर कभी न यूज करें ये प्रोडक्ट्स! जानें क्या है इसकी वजह?
लॉन्चिंग से पहले ही डीलरशिप पर पहुंच रही Honda City Facelift, जानिए किस तारीख को होगी लॉन्च?
लॉन्चिंग से पहले ही डीलरशिप पर पहुंच रही Honda City Facelift, जानिए किस तारीख को होगी लॉन्च?
Embed widget