×

एक्सप्लोरर

Delhi Politics: कौन हैं वो 13 लोग, जो दिल्ली CM का तय करेंगे नाम? सामने आई लिस्ट, जानें- कब होगा ऐलान

Delhi Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की आज मुलाकात होगी और इस दौरान नए सीएम के नाम पर चर्चा हो सकती है.

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बाद दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? फिलहाल इस सवाल पर सस्पेंस बरकरार है. जहां एक ओर देश की राजधानी के सियासी गलियारों में आप के करीब पांच बड़े नेताओं के नाम सीएम कैंडिडेट के लिए रेस में सबसे आगे चल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यह भी पता चला कि नए सीएम के चुनाव में किन लोगों की भूमिका होगी. 

सूत्रों ने सोमवार (16 सितंबर, 2024) को 'एबीपी न्यूज' को यह जानकारी दी कि आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की मीटिंग शाम को सिविल लाइंस में सीएम आवास पर होगी. ध्यान देने वाली बात है कि इस मीटिंग में जो नाम फाइनल होगा, उसे ही एक दिन बाद यानी कि मंगलवार (17 सितंबर, 2024) को आप की विधायक दल की मीटिंग में रख दिया जाएगा और फिर नाम का ऐलान होगा. 

आप की PAC मेंबर्स के नाम इस प्रकार हैं, जो विधायक दल के नेता को चुनने में भूमिका निभाएंगे: 

  1. अरविंद केजरीवाल 
  2. भगवंत मान
  3. मनीष सिसोदिया
  4. संजय सिंह
  5. संदीप पाठक
  6. गोपाल राय
  7. आतिशी 
  8. एनडी गुप्ता
  9. दुर्गेश पाठक
  10. पंकज गुप्ता 
  11. राघव चड्ढा
  12. इमरान हुसैन
  13. राखी बिडलान

 बीच, आप के एक पदाधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सोमवार को अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुलाकात होगी. दोनों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के अगले सीएम के नाम पर चर्चा किए जाने की संभावना है, जबकि दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सौरभ भारद्वाज ने बताया कि सीएम का इस्तीफा मंजूर होते ही पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाएगी. आप के पास 60 एमएलए हैं. विधायक दल की बैठक में जिस नाम पर सहमति बनेगी, वही दिल्ली का अगला सीएम बनेगा. दिल्ली में कामकाज नए सीएम के अनुसार ही होगा.

दिल्ली CM के लिए रेस में कौन से नाम आगे?

  • आतिशी
  • सौरभ भारद्वाज
  • राघव चड्ढा
  • गोपाल राय
  • कैलाश गहलोत 
  • सुनीता केजरीवाल

तब तक कुर्सी पर नहीं...: बोले अरविंद केजरीवाल 

दरअसल, आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में तिहाड़ जेल से बेल पर रिहा हुए अरविंद केजरीवाल ने रविवार (15 सितंबर, 2024) को बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि वह दो दिन बाद दिल्ली सीएम पद से इस्तीफा देंगे. वह तब तक इस कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जब तक जनता उन्हें 'ईमानदारी का प्रमाणपत्र' नहीं दे देती. अगले कुछ दिन में वह ‘आप’ के विधायकों की बैठक करेंगे और उनकी पार्टी के किसी सहकर्मी को सीएम चुना जाएगा.

Also read the following story

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

Video article for hindi lang by princy
video article
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इसे देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले यहां हमारा रिव्यू पढ़ लीजिए.
Meeting
चीन पागलों की तरह सोना खरीदते जा रहा है. पिछले 22

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget