West Bengal Panchayat Election: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में एक बार फिर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विभिन्न विपक्षी दल आगामी पंचायत चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. विधानसभा चुनाव में सीएम ममता बनर्जी को अपने प्रतिद्वंद्वी सुभेंदु अधिकारी से करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था.