देखते रह जाएंगे इंसान, समझदारी में आगे निकल जाएगी एआई! Elon Musk ने दिए नए भविष्य के संकेत
देखते रह जाएंगे इंसान, समझदारी में आगे निकल जाएगी एआई! Elon Musk ने दिए नए भविष्य के संकेत

Smart AI: हर गुजरते दिन के साथ एआई एडवांस होती जा रही है और जल्द ही यह स्मार्टनेस के मामले में इंसानों को पीछे छोड़ देगी. दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk की मानें अगले 4-5 सालों में एआई सारे इंसानों से ज्यादा समझदार हो जाएगी. एक सोशल मीडिया पोस्ट पर जवाब देते हुए मस्क ने कहा कि शायद अगले 4-5 सालों में एआई सारी ह्यूमन इंटेलीजेंस को पीछे छोड़ देगी. बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब मस्क ने इंसानों से ज्यादा स्मार्ट एआई को लेकर अपनी उम्मीद जाहिर की है. वो पहले भी कई बार कह चुके हैं कि इस दशक के अंत तक एआई इंसानों की कुल समझ से भी ज्यादा समझदार हो जाएगी.
2030 तक आ जाएगी आर्टिफिशियल सुपरइंटेलीजेंस- मस्क


















