Ukraine Apologises: मां काली की आपत्तिजनक फोटो ट्वीट करने के बाद यूक्रेन ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा

Ukraine Apologises For Tweet: यूक्रेन के उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा ने अपने रक्षा मंत्रालय द्वारा की गई शर्मनाक हरकत के लिए मांफी मांगी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमें अफसोस है.

Continues below advertisement

Ukraine: रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन ने  ऐसी हरकत कर डाली, जिससे भारतीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई. हालांकि यूक्रेन को अपने किया का अफ़सोस है और उसने भारत से मांगी मांग ली है. दरअसल, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने एक फोटो साझा की है जिसमें हिंदुओं की देवी मां काली को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया था. कुछ देर बाद ही यूक्रेन को अपने किए का एहसास हुआ और ट्वीट डिलीट कर दिया गया . 

Continues below advertisement

अब यूक्रेन के उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा ने अपने रक्षा मंत्रालय द्वारा की गई शर्मनाक हरकत के लिए मांफी मांगी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमें अफसोस है यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने हिंदू देवी काली को विकृत रूप से चित्रित किया. यूक्रेन और उसके लोग अद्वितीय भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं और अत्यधिक समर्थन की सराहना करते हैं. काली माता की तस्वीर को पहले ही हटा दिया गया है. आपसी सम्मान और मित्रता की भावना में सहयोग को और बढ़ाने के लिए हम दृढ़ संकल्पित है. 

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola