×

एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे Alia Bhatt और Prabhas, फिल्म Gangubai Kathiawadi के साथ रिलीज होगी 'राधे श्याम'

साउथ के सुपरस्टार और बाहुबली फेम प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'राधे श्याम' और आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी. दोनों फिल्में इस साल 30 जुलाई को रिलीज हो रही हैं.

कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगभग एक साल से बॉलीवुड सूना पड़ा था और अब फिर से खड़ा होने के राह में चल पड़ा है. मेकर्स और एक्टर्स अपनी आने वाली फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर रहे हैं. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिलीज डेट में टकराव होना आम बात है. इसी क्रम में अब 'गंगुबाई काठियावाड़ी' और 'राधे श्याम' के बीच भी टकराव होने वाला है.

आलिया भट्ट और प्रभास की ये फिल्म इस साल 30 जुलाई को बॉक्स-ऑफिस पर रिलीज होनी है. हालांकि 'राधे श्याम' के मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान पहले ही कर दिया था. उसी दिन बाद में संजय लीला भंसाली ने भी भी अपनी फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' की रिलीज डेट का ऐलान किया था.

यहां देखिए आलिया भट्ट का इंस्टाग्राम पोस्ट-

पहली बार काम कर रहे हैं आलिया-संजय

फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट पहली बार काम कर रहे हैं. फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी मशहूर राइटर हुसैन जैदी की बुक 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित बताई जा रही है.फिल्म को लेकर आलिया के लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं और इसे लेकर फैन्स की भी दिलचस्प प्रतिक्रिया सामने आई थी. फिल्मसिटी में इस फिल्म के लिए साढ़े छह करोड़ रुपए खर्च करके बड़ा सेट तैयार किया गया.

यहां देखिए राधे श्याम का टीजर

बड़े बजट की फिल्म है राधे श्याम

'राधेश्याम' एक बड़े बजट की फिल्म है और ये इस साल 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जो फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत अच्छी खबर है. प्रभास और पूजा हेगड़े फिल्म में लीड रोल में है. इनके अलावा सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, प्रियदर्शी, मुरली शर्मा, साशा छेत्री, कुणाल रॉय कपूर सहित कई अन्य कलाकार शामिल हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद प्रोड्यूसर हैं जबकि राधा कृष्ण कुमार इसके डायरेक्टर हैं. प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "मेरे प्रशंसकों, यह आपके लिए है! उम्मीद करता हूं कि आपको पसंद आएगी."

ये भी पढ़ें-

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अब भिड़े के नाम से ही पहचाने जाते हैं मंदार चंदवादकर, इसी नाम से अपने एरिया में हो गए हैं मशहूर

पंजाबी सिंगर Sardool Sikander के निधन पर कपिल शर्मा ने जताया दुख, दलेर मेहंदी समेत कई सेलेब्स ने सिंगर को याद किया

Health Live

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget