×

एक्सप्लोरर

Bigg Boss 14 Finale: Nikki Tamboli को मिला 6 लाख रुपए लेकर शो छोड़ने का ऑफर, फैसले पर अटकी घरवालों की सांसे?

Bollywood: निक्की तंबोली को बिग बॉस ने 6 लाख रुपए की बड़ी रकम लेकर शो छोड़ने का ऑफर दिया है और इस ऑफर को सुनकर बाकी घरवालों की सांसे अटक गई हैं. एक प्रोमो वीडियो कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसमें निक्की इस रकम को अपने लिए काफी बड़ा और जरुरी भी बता रही हैं.

इस हफ्ते के अंत तक बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) का विनर मिल जाएगा. लिहाज़ा घर में बचे 5 सदस्यों की सांसे अटकी हुई हैं. निक्की तंबोली(Nikki Tamboli), राहुल वैद्य(Rahul Vaidya), अली गोनी(Aly Goni), राखी सावंत(Rakhi Sawant) और रुबिना दिलैक(Rubina Dilaik) सभी फिनाले वीक में मौजूद है और इन्हीं में से एक है इस सीज़न का विजेता. वहीं फिनाले राउंड से ठीक पहले बिग बॉस(Bigg Boss) ने घरवालों को अलग अलग टास्क और ऑफर दिए हैं ताकि वो शो में एक कदम और आगे अपनी जगह बना सके. इनमें सबसे खास ऑफर मिला है निक्की तंबोली को.

6 लाख लेकर शो छोड़ने का ऑफर

निक्की तंबोली को बिग बॉस ने 6 लाख रुपए की बड़ी रकम लेकर शो छोड़ने का ऑफर दिया है और इस ऑफर को सुनकर बाकी घरवालों की सांसे अटक गई हैं. एक प्रोमो वीडियो कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसमें निक्की इस रकम को अपने लिए काफी बड़ा और जरुरी भी बता रही हैं. ऐसे में क्या निक्की इस ऑफर को स्वीकार कर लेंगी या फिर फिनाले में अपनी किस्मत आज़माएंगी इसका खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा. 

View this post on Instagram
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

क्या राहुल देंगे दिशा के स्कार्फ की कुर्बानी

वहीं बिग बॉस ने निक्की को एक और टास्क सौंपा है वो ये कि उन्हें राहुल वैद्य को मनाकर उनके पास मौजूद दिशा परमार के स्कार्फ के टुकड़े टुकड़े करवाने होंगे. देखना दिलचस्प होगा कि राहुल निक्की के लिए इतनी बड़ी कुर्बानी देने के लिए तैयार होंगे या नहीं. वैसे आपको बता दें कि वो दिशा से काफी प्यार करते हैं और हाल ही में वैलेंटाइन डे के मौके पर दिशा उनसे मिलने भी आई थीं.  

इस रविवार को होगा फिनाले 

बिग बॉस 14 का येे आखिरी हफ्ता है. शो को 4 महीने को हो चुके हैं. रविवार को फाइनल एपिसोड टेलीकास्ट होगा जिसमें घर का विनर मिन जाएगा. फिलहाल अली गोनी, रुबिना दिलैक और राहुल वैद्य सबसे दमदार कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं लेकिन जिस तरह से राखी सावंत इस बार छाई हुई हैं ऐसे में उनके भी शो मे जीतने की पूरी संभावना है. 

ये भी पढ़ेंः पहली नज़र में किसके प्यार में 'लुट गए' Emraan Hashmi? गोलियां तक चलीं लेकिन प्यार को बचा नहीं पाए, Watch Video
Health Live

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget