×

एक्सप्लोरर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में मेरी कोई भूमिका नहीं', चंपत राय ने पूछताछ में टिन्नू यादव पर भी दिया बड़ा बयान

Champat Rai News: राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने पुलिस को दिए बयान में दावा किया है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा टिन्नू यादव कुछ ऐसा कर सकता है. चढ़ावा चोरी मामले उन्होंने अपनी भूमि

LIVE

champat-rai-claims-no-involvement-in-ram-mandir-donation-theft-case राम मंदिर चढ़ावा चोरी में मेरी कोई भूमिका नहीं', चंपत राय ने पूछताछ में टिन्नू यादव पर भी दिया बड़ा बयान
img
Source : ABP

Background

अयोध्या के राम मंदिर में हुए कथित चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के पू्र्व महासचिव चंपत राय ने बड़ा बयान दिया है. घोटाला मामले में SIT ने चंपत राय का बयान दर्ज किया, जिसमें उन्होंने चढ़ावा चोरी में हाथ होने से साफ इनकार किया है. चंपत राय ने पुलिस को बताया है कि उनके संज्ञान में चोरी का मामला आते ही वह तुरंत सक्रिय हो गए थे. उनके ही कहने पर संदिग्ध पकड़े गए हैं. 

जानकारी के लिए बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जिन 8 लोगों पर FIR हुई और अरेस्ट किया गया, वे सभी कहीं न कहीं चंपत राय से जुड़े हुए थे. ऐसे में चंपत राय से भी पुलिस ने करीब तीन घंटे तक पूछताछ की. जवाब देते हुए चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर में तमाम फैसलों की जिम्मेदारी उनकी खुद की थी, लेकिन कई चीजें गलत हुई हैं. वह यह बात स्वीकार करते हैं.

'टिन्नू कुछ गलत करेगा, इसका अंदेशा नहीं था'- चंपत राय

जब चंपत राय से आरोपी टिन्नू यादव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि टिन्नू उनसे काफी समय से जुड़ा हुआ है. उन्हें कभी अंदेशा भी नहीं था कि टिन्नू कुछ ऐसा कर सकता है. हालांकि, चंपत राय ने यह बात जरूर कही कि उन्हें ही सबसे पहले इस बात की जानकारी हुई थी और पुलिस से बात करके उन्होंने ही पहली गिरफ्तारी कराई थी. 

कुछ दिन पहले अनुकल्प मिश्रा की गिरफ्तारी हुई थी. इसी बात का जिक्र कर के चंपत राय ने बताया कि जब उन्हें जानकारी मिली थी, तभी उन्होंने पुलिस ने समन्वय करके शुरुआती जांच करवाई और अनुकल्प मिश्रा को अरेस्ट करवाया था. 

चढ़ावे की जिम्मेदारी के लिए कैसे हुईं नियुक्तियां 

चंपत राय से SIT ने यह सवाल भी किया कि इन लोगों की नियुक्तियां किन आधार पर हुई थी? जवाब में चंपत राय ने बताया कि नियुक्तियों के कई पैमाने थे लेकिन वह अकेले इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं. तमाम लोगों की पैरवी के आधार पर इन्हें नौकरी दी गई थी. चंपत राय ने माना है कि चढ़ावा चोरी हुई है, लेकिन सीधे तौर पर अपनी भूमिका होने से इनकार किया है. 

Load More
Tags :
News
New Update
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Advertisement

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget