×

एक्सप्लोरर

Kai Po Che के 8 साल हुए पूरे, दिवंगत एक्टर Sushant Singh Rajput को याद कर भावुक हुए डायरेक्टर अभिषेक कपूर

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'Kai Po Che' के 8 साल पूरे होने पर फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने उन्हें याद किया. उन्होंने कहा कि सुशांत ने इस फिल्म को हमेशा के लिए यादगार बना दिया. बता दें कि पिछले साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी. फिलहाल, मामले की जांच जारी है.

फेमस नॉवेलिस्ट चेतन भगत द्वारा लिखित उपन्यास 'थ्री मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ' पर बनी बॉलीवुड फिल्म 'Kai Po Che' को आज 8 साल पूरे हो गए हैं. साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल प्ले किया था. वहीं, उनके साथ इस फ़िल्म में राजकुमार राव और अमित साध नजर आए थे. फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने इस खास मौके पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है.

अभिषेक कपूर ने कहा कि वे इस फिल्म के लिए ऐसा किरदार ढूंढ रहे थे जो इस फिल्म को हमेशा के लिए यादगार बना दे. फिल्म में राजकुमार राव, अमित साध और सुशांत सिंह राजपूत ने दमदार काम किया और इस फिल्म को हमेशा के लिए यादगार बना दिया. अभिषेक ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए कहा, "वे शानदार एक्टर थे. उनकी कमी हमें हमेशा महसूस होगी." अभिषेक ने कहा कि 'Kai Po Che' में उन्होंने जिस तरह अपना रोल प्ले किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है." वहीं, बॉलीवुड एक्टर अमित साध ने ‘काय पो चे’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और सुशांत सिंह राजपूत की भी ये पहली फिल्म थी. जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके अलावा वो सुल्तान, गोल्ड और शकुंतला देवी जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. बता दें कि अभिषेक कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म केदारनाथ में भी काम किया था.

14 जून 2020 को हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत 

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए. करीब दोपहर 1 बजे के आसपास मुंबई पुलिस को बताया गया कि सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शुरुआती जांच में ये कहा गया कि सुशांत सिंह क्रिनिकल डिप्रेशन से गुजर रहे थे. डिप्रेशन के चलते ही सुशांत ने खुदकुशी की. उनका इलाज चल रहा था और उन्होंने बीते कुछ समय से दवा लेना बंद कर दिया था. सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर निर्देशक शेखर कपूर ने कहा कि वो बेहद परेशान थे, क्योंकि इंडस्ट्री में उन्हें बायकॉट किया जा रहा था. इसके बाद लगातार बात सामने आने लगी कि वो इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के शिकार हुए.

आत्महत्या मामले की जांच जारी 

सोशल मीडिया पर लगातार सुशांत के लिए मुहिम चलाई जाने लगी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने नेपोटिज्म को लेकर जांच शुरू की और एक के बाद एक कई नामी लोगों से पूछताछ करनी शुरू की. इसमें संजय लीला भंसाली, रूमी जाफरी जैसे निर्देशकों से भी पूछताछ की. वहीं, सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील के बीच बिहार सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सौंपे जाने की सिफारिश की और केंद्र सरकार ने ये मांग मानी और सीबीआई को मामला सौंप दिया. इस बीच सुशांत मामले में कई नए खुलासे सामने आए जिनमें उनकी मैनेजर दिशा सालियान की खुदकुशी मामले को भी जोड़ा जाने लगा. फिलहाल ईडी के पास किसी के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं लगा है, लेकिन उन्हें कई तरह की अनियमितताएं जरूर मिली हैं, जिसको लेकर ईडी अपनी जांच आगे बढ़ा रही है.

ये भी पढ़ें :-

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी ज्वाइन किया ‘Pawri ho rahi hei’ ट्रेंड, देखें वीडियो

कौन हैं Bigg Boss 14 की विजेता Rubina Dilaik?, जानें क्यों थीं वह सबसे मजबूत कंटेस्टेंट

Health Live

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget