×

एक्सप्लोरर

श्रीदेवी ने हाथ से लिखकर जताया था बेटी के लिए प्यार, डेथ एनिवर्सरी पर भावुक होकर Janhvi Kapoor ने शेयर किया Handwritten Note

बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था. एक्ट्रेस की मौत से पूरा देश सदमे में आ गया था. आज मां की तीसरी पुण्यतिथी पर बेटी जाहन्वी ने ऐसा नोट शेयर किया है जिससे पता चलता है कि श्रीदेवी जाहन्वी से कितना प्यार करतीं थीं.

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की आज पुण्यतिथी है.  श्रीदेवी को गुजरे हुए तीन साल हो गए. आज ही के दिन इस लीजेंड्री एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कहा था. एक्ट्रेस की पुण्यतिथी के मौके पर फैमिली और बॉलीवुड के साथ ही फैंस भी  उन्हें याद कर रहे हैं.

जाहन्वी ने खास अंदाज से मां को किया याद

बेटी जाहन्वी कपूर ने भी बेहद खास अंदाज से अपनी मां को याद किया. जाहन्वी ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल चीज शेयर की है. जाहन्वी ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है. खास बात ये है कि ये नोट श्रीदेवी ने खुद अपने हाथों से लिखा था. इस पोस्ट में लिखा है ' i love you my labbu, you are the best baby in the world'.

इस तस्वीर को शेयर करते हुए  जाहन्वी ने कैप्शन में miss u भी लिखा. फैंस जाहन्वी के इस नोट को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं. इस नोट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि श्रीदेवी जाहन्वी से कितना प्यार करतीं थीं. वहीं जाहन्वी भी अपनी मां की यादों को सहेज कर रखे हुए हैं.

https://www.instagram.com/p/BxZRyXVnUt7/

श्रीदेवी के चेन्नई वाले घर में भी हुई पूजा

कपूर परिवार ने श्रीदेवी के चेन्नई स्थित घर में भी आज पूजा कराई. पूजा में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर , बेटी जाहन्वी और खुशी कपूर शामिल हुए. आपको बता दें कि हर साल दिवंगत अभिनेत्री की आत्मा की शांति के लिए बोनी कपूर अपनी बेटियों के साथ चेन्नई में पूजा पाठ कराते हैं.

https://www.instagram.com/p/BqFwutRHQnO/

दुबई में हुई थी श्रीदेंवी की मौत

आपको बता दें कि श्रीदेवी एक शादी अटेंड करने के लिए परिवार समेत दुबई गईं थीं. जहां 24 फरवरी को एक होटल में श्रीदेवी की मौत हो गई थी. इस खबर से ना सिर्फ परिवार वाले बल्कि पूरा देश सदमें आ गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस की मौत बाथटब में डूबने से हुई थी.

https://www.instagram.com/p/CD0tJwWJv2b/

मां के बेहद करीब थीं जाहन्वी

जाहन्वी अक्सर अपनी मां से जुड़ी यादें और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करतीं रहतीं हैं. यहां तक कि कई बार उन्होंने मां श्रीदेवी की साड़ी को भी कैरी किया. फैंस अक्सर जाहन्वी में श्रीदेवी की झलक देखते हैं.

https://www.instagram.com/p/CKI1U3Upwae/

फिल्म 'रूही' 'गुड लक जैरी', 'दोस्ताना 2' में आएंगी नजर

जाहन्वी ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म के ट्रैलर रिलीज इवेंट में जाहन्वी मां को याद कर बेहद इमोशनल भी हो गई थीं. इन दिनों जाहन्वी अपनी अपकमिंग फिल्म 'रूही' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसमें जाहन्वी की काफी तारीफ हो रही है. इसके अलावा जाहन्वी फिल्म 'गुड लक जैरी', और 'दोस्ताना 2' में भी नजर आएंगी.

https://www.instagram.com/p/By5D2nMJ7BK/

यह भी  पढ़ें-  शिमला, मुंबई ही नहीं अमेरिका में भी है Preity Zinta के पास बहुत ही आलीशान घर, करोड़ो में है कीमत, देखें INSIDE तस्वीरें Kareena Kapoor के बेटे को देखने घर पहुंचे कई सितारे, अर्जुन-मलाइका साथ-साथ आए नजर, देखें तस्वीरें Kareena Kapoor के बेटे को देखने घर पहुंचे कई सितारे, अर्जुन-मलाइका साथ-साथ आए नजर, देखें तस्वीरें

Health Live

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget