×

एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता के 'नाचने-गाने वाली लड़की' के बयान पर कंगना ने किया पलटवार, कहा- बेवकूफ...

धाकड़ गर्ल कंगना रनौत अक्सर खुद को ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देती आई हैं. फिलहाल उन्होंने कांग्रेस के एक नेता सुखदेव पानसे के बयान पर पलटवार किया है. दरअसल कांग्रेस नेता ने बीते दिन कंगना को काफी भला-बुरा कहते हुए उन्हें 'नाचने गाने वाली लड़की' बताया था. उनकी इसी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कंगना ने सोशल मीडिया पर उन्हें बेवकूफ बताया है.

कंगना रनौत बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो कभी भी अपने मन की बात कहने से पीछे नहीं हटती हैं. कंगना उन लोगों को भी मुंहतोड़ जवाब देती हैं जो उन पर भद्दे कमेंट करते हैं. फिलहाल कंगना ने कांग्रेस के पूर्व सांसद सुखदेव पानसे की टिप्पणियों का करारा जवाब दिया है.

किसान आंदोलन पर कंगना के ट्वीट्स से खफा हैं कांग्रेस नेता

कंगना रनौत इन दिनों फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग में बिजी हैं. हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग रोकने के लिए कांग्रेस नेताओं ने धमकी दी थी. नेताओं का कहना है कि जब तक कंगना किसानों के आतंकवादी बयान पर मांफी नहीं मांगेगी तब तक उनकी फिल्म की शूटिंग नहीं होने देंगे.वहीं  मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे सुखदेव पानसे ने कंगना के खिलाफ इसी को लेकर जमकर बयानबाजी भी की थी. बीते दिन उन्होंने कंगना को ‘नाचने गाने वाली लड़की’ (आइटम गर्ल)  तक कह डाला था. कांग्रेस के पूर्व नेता के इसी बयान पर बॉलीवुड की क्वीन ने भी करारा जवाब दिया  है.

कंगना ने पूर्व सांसद को बताया मूर्ख

बता दें कि कंगना ने पूर्व सासंद की इस भद्दी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘बेवकूफ’ करार दिया. इस बाबत कंगना रनौत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, “ ये जो कोई भी मूर्ख है, वह नहीं जानता है कि मैं दीपिका, कैटरिना या आलिया भट्ट नहीं हूं... मैं अकेली हूं जिसने आइटम नंबर करने से मना कर दिया था. मैने बड़े हीरो (खान/कुमार) के साथ फिल्म करने से मना कर दिया था, जिसकी वजह से पूरा बॉलीवुड गैंग मर्द-औरतें मेरे खिलाफ हो गई हैं. मैं एक राजपूत महिला हूं मैं कमर नहीं हिलाती हूं, हड्डियां तोड़ती हूं.”

कड़ी सुरक्षा के बीच फिर शुरू हुई फिल्म धाकड़ की शूटिंग

कंगना का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है. वहीं कंगना को मिली धमकी के बाद अब कड़ी पुलिस सुरक्षा के फिर से फिल्म धाक़ड़ की शूटिंग वहीं शुरू कर दी गई है. बता दें कि इन दिनों फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में चल रही है.

कई बड़े प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं कंगना

फिल्म धाकड़ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म हैं. इसमें कंगना एजेंट अग्नि का रोल निभाते हुए नजर आएंगी. फिल्म में अर्जुन रामपाल भी अहम किरदार निभात नजर आएगें. इस फिल्म को रजनीश रजी घई डायरेक्ट कर रहे हैं. बता दें कि ये धाकड़ सिनेमाघरों में 1 अक्टूबर को रिलीज होगी. धाकड़’ के अलावा कंगना के पास और भी कई बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिसमें दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बॉयोपिक ‘थलाइवी’ में नजर आएंगी. इसके साथ ही फिल्म 'तेजस' में भी कंगना दमदार किरदार में दिखेंगी .

ये भी पढ़ें

BB 14 Winner Prediction: सोशल मीडिया ट्रेंड और सर्वे में छाई में रुबीना दिलाइक, बन सकती हैं इस सीजन की विनर

नोरा फतेही ने 'दिलबर' सॉन्ग के अरेबिक वर्जन के कंपोजर को वीडियो शेयर कर किया बर्थडे विश

Health Live

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget