×

एक्सप्लोरर

व्हीलचेअर पर बैठे Kapil Sharma ने कैमरा देखकर खोया आपा, कहे अपशब्द, Video वायरल

कपिल शर्मा का लगता है पैपराजी से 36 का आकंड़ा है यही वजह है कि वे अक्सर उनसे उलझते रहते हैं. फिलहाल कपिल शर्मा ने एयरपोर्ट से बाहर आने के दौरान पैपराजी पर गुस्सा निकाला. इस दौरान कपिल ने मीडिया को काफी अपशब्द कहे. वहीं उनके इस व्यवहार की वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी शो से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई हैं. इस शो की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. लेकिन पर्दे पर लोगों को अपने चुटकुलों और मजाकियां अंदाज से हंसाने वाले कपिल शर्मा अक्सर रियल लाइफ में अपने खराब व्यवहार की वजह से विवादों में आ जाते हैं.

हाल ही में कपिल शर्मा मुंबई एयरपोर्ट से व्हील चेअर पर बैठकर बाहर निकलते हुए स्पॉट किए गए थे. इस दौरान पपराजी ने जब उनकी फोटो क्लिक करनी चाही तो वे चिढ़ सा गए और उन्होंने मीडिया को गाली तक दे डाली. मीडिया के साथ कपिल के इस रूखे व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

व्हीलचेअर पर बैठे Kapil Sharma ने कैमरा देखकर खोया आपा, कहे अपशब्द, Video वायरल

पैपराजी को देखकर आपा खो बैठे कपिल शर्मा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल व्हील चेअर पर बैठे हुए हैं और पीपीई किट पहने एक अटेंडेंट उन्हें एयरपोर्ट से बाहर ले जा रहा है. इस दौरान जब पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए आगे बढ़ते हैं तो कपिल आपा खो बैठते हैं और उन्हें अपशब्द कहने लगते हैं. कपिल गुस्से में कहते हैं, ‘ओए, हटो पीछे सारे तुम लोग, तुम लोग बदतमीजी करते हो. उल्लू के पट्ठे. कपिल की ये बातें सुनकर फोटोग्राफर भी गुस्सा जाते हैं. एक फोटोग्राफर कहता है, ‘ रिकॉर्ड हो गया सर, थैंक्यू सर. वहीं इसके बाद कपिल की टीम से एक सदस्य पैपराजी से वीडियो डिलीट करने की रिक्वेस्ट भी करता है, जिस पर चिढ़ा हुआ फोटोग्राफर कहता है, ‘ उन्होंने हमें उल्लू के पट्ठे कहा है, हम वीडियो डिलीट नहीं करेंगे.’

सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा का वीडियो हो रहा है वायरल

वहीं कपिल शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फैंस हमेशा हंसाने वाले कपिल के इस रूखे व्यवहार को देखकर हैरान हैं. हालांकि कुछ लोग कपिल के फेवर में भी बोल रहे हैं और कह रहे हैं कि मीडिया को भी सेलेब्स की प्राइवेसी का ख्याल रखना चाहिए. वहीं कुछ कपिल के व्यवहार के खिलाफ हैं.

व्हीलचेअर पर बैठे Kapil Sharma ने कैमरा देखकर खोया आपा, कहे अपशब्द, Video वायरल

कई बार अपने व्यवहार से विवादों में आ चुके हैं कपिल शर्मा

वैसे बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कपिल शर्मा ने अपने गुस्से के कारण विवाद खड़ा किया है. इससे पहले उनका आस्ट्रेलिया ट्रिप के दौरान भी अपनी टीम के सदस्यों से झगड़ा हुआ था. इसके बाद ही सुनील ग्रोवर और अली असगर ने उनके शो को अलविदा कह दिया था. बता दें कि कपिल शर्म हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं. वहीं उनका शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल  शर्मा भी कुछ समय के लिए ऑफ एयर हो गया है.

ये भी पढ़ें

'मस्त-मस्त' गर्ल Raveena Tandon ने सालगिराह पर शेयर की पति के साथ थ्रोबैक फोटोज, दिखी शानदार केमिस्ट्री

Bipasha Basu ने मालदीव में मनाया पति Karan Singh Grover का बर्थडे, सोनम कपूर ने भी शेयर की कैंडिड तस्वीर

Health Live

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget