Jack Black के साथ डांस करने का सपना देखती हैं Katrina Kaif, एक वीडियो में उनको कॉपी करती दीं दिखाई

कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें वो हॉलीवुड स्टार जैक ब्लैक के वायरल वीडियो को देख उनको कॉपी करती हुई नज़र आ रही हैं.

Continues below advertisement

अगर बॉलीवुड में कोई एक एक्ट्रेस है जो अपने डांस मूव्स और अपनी अदाओं के लिए जानी जाती हैं, तो वह कैटरीना कैफ हैं. बॉलीवुड में कैटरीना कैफ अपनी एक्टिंग और डांस मूव्स से सभी को हैरान कर देती हैं . इसी के साथ जब कैटरीना अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कोई भी डांस वीडियो शेयर करती हैं तो फैंस इन्हे काफी पसंद करते हैं. वहीं ऐसा ही कुछ एक बार फिर से देखने को मिल रहा है. हाल ही में एक्ट्रेस ने आखिरी हफ्ते के आखिरी दिन यानी रविवार को एक बेहतरीन डांस वीडियो साझा करते हुए सभी को चौंका दिया. जहां उन्होंने हॉलिवुड एक्टर जैक ब्लैक के साथ एक डांस वीडियो बनाया.

Continues below advertisement

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कैटरीना ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक तरफ, हम जैक ब्लैक को डांस करते देख सकते हैं. वही दूसरी तरफ कैटरीना अपनी घर की छत पर डांस को पूरा कॉपी करती दिखाई दे रही हैं. जैक ब्लैक की तरह ही कैटरीना भी काउबॉय बूट्स में डांस करती दिखाई दे रही हैं. कैटरीना कैफ ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, ‘एक बढ़िया दिन की शुरुआत हुई. ये मुझे काफी अच्छा विचार लग रहा था. जो मुझे सच में उम्मीद है कि हम एक दिन एक साथ डांस करेंगे.’

इसी बीच कैटरीना, सिद्धार्थ चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ जल्द ही फिल्म फोन भूत में दिखाई देंगी. कुछ दिनों पहले कैटरीना कैफ अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए उदयपुर में थीं. आपको बता दें, ये फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है.  इसके अलावा, कैटरीना के पास अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी और अली अब्बास ज़फर के साथ एक सुपरहीरो फिल्म भी है.

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola