×

एक्सप्लोरर

किच्चा सुदीप ने भारतीय सिनेमा में पूरे किए 25 साल, दुबई ने दिया किच्चा को शानदार ट्रीब्यूट,

साउथ फिल्मों के बादशाह किच्चा सुदीप ने भारतीय सिनेमा जगत में अपने 25 साल पूरे कर लिए है. किच्चा को इसी खास मौके पर दुबई में ट्रीब्यूट दिया गया है. बुर्ज खलीफा को किच्चा के लिए शानदार तरीके से सजाया गया.

किच्चा सुदीप साउथ के उन स्टारों में शुमार है जिन्हें देखने के लिए उनके फैन्स घंटो लाइन में इंतजार करते हैं. हाल ही में उन्होंने सिनेमा में अपने 25 साल पूरे किए है. इस खास दिन पर भारत के अलावा दुबई ने भी किच्चा को सैल्यूट किया है. दुबई में दुनिया की सबसे उंची इमारत को इस मौके पर किच्चा के लिए सजाया गया है. जिसे देखकर एक्टर की खुशी का ठिकाना नहीं है . बता दें कि अभी तक बुर्ज खलीफा पर सिर्फ महात्मा गांधी, शाहरुख खान और दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस से वी जैसे लेजेंड्स को ही ट्रीब्यूट दिया गया है. और किच्चा भी उस लिस्ट में शामिल हो गए है. इमारत पर किच्चा की फिल्म विक्रांत रोणा की झलक दिखाई गई.

किच्चा ने सोशल मीडिया पर शेयर की इस खास पल की फोटो

वहीं इस पल को किच्चा ने अपने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर किया और लिखा कि,विक्रांत रोणा की टीम और इस शानदार कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों  को ढेर सारा प्यार. पूरी फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों ने इतने वर्षों में ढेर सारा प्यार बरसाया है और मैं उन्हें पूरे दिल से चाहता हूं.

View this post on Instagram
 
A post shared by KicchaSudeepa (@kichchasudeepa)

हम गर्व है कि हमने सुदीप के साथ काम किया है - अनूप भंडारी

वहीं निर्देशक अनूप भंडारी ने कहा कि, मैं  बेहद ख़ुश हूं कि फिल्म विक्रांत रोणा के जरिए हमें सुदीप सर के  25 साल की सिनेमाई यात्रा का हिस्सा बनने का मौका मिला. दुनिया ने जेम्स बांड, इंडियाना जोन्स और शरलॉक होम्स जैसे कई प्रतिष्ठित साहसिक नायक देखे गए हैं. फिल्म विक्रांत रोणा के जरिए हमने भारत की ओर से एक नए अडवेंचरस हीरो को बनाने की कोशिश की है , और इसके लिए किच्चा  सुदीप से बेहतर कोई और नहीं हो सकता था. बुर्ज खलीफा पर टाइटल लोगो और विक्रांत रोणा की झलक को देखना अविश्वसनीय था. हम सभी के लिए ये बहुत ही अद्भुत एहसास रहा कि हमें इतने सकारात्मक तरीके से शुरुआत की.

किच्चा सुदीप इस फिल्म  के लिए बेस्ट है - जैक मंजुनाथ

इसके साथ ही फिल्म के निर्माता जैक मंजुनाथ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि,  हम भारतीय सिनेमा में सुदीप सर के इन 25 सालों की यात्रा के लिए ढेर सारे प्यार की कामना करते हैं और ये हमारे लिए सम्मान की बात है कि वो विक्रांत रोणा हेडलाइन कर रहे हैं. ये फिल्म दुनियाभर में स्थित भारतियों के लिए एक असाधारण हीरो की साहसिक कहानी को दर्शाती है. सुदीप सर इसके लिए बेस्ट है और फिल्म में वो जिस तरह की एनर्जी लगाते हैं. वो बहुत ही सराहनीय है. बुर्ज खलीफा पर पहली झलक बहुत ही बेहतरीन तरीके से उभर कर सामने आई है.

बताते चलें कि किच्चा सुदीप की इस फिल्म विक्रांत रोणा का निर्देशन अनूप भंडारी ने किया है.इसके निर्माता  जैक मंजुनाथ और शालिनी मंजूनाथ है और अलंकार पांडियन सह-निर्मित है. इसमें संगीत बी अजनेश लोकनाथ ने दिया है.साथ ही ये भी बता दें कि ये फिल्म हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज़ की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

अनुष्का शर्मा से जानिए नेचुरल स्किन का राज, अपने इंस्टाग्राम पर देती हैं खूबसूरत दिखने के टिप्स

अनुष्का शर्मा की हमशक्ल जूलिया माइकल ने देखिए ‘Vamika’ की तस्वीर देखते ही क्या कमेंट किया

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget