Salaar Release Date: प्रभास की 'सलार' इस दिन होगी रिलीज, एक्टर ने अनाउंस की डेट

Salaar Release Date: प्रभास इस फिल्म में डार्क शेड में नजर आएंगे. फिल्म में श्रुति हसन भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का मुहूर्त इस साल जनवरी में हुआ था.

Continues below advertisement

Salaar Release Date: अभिनेता प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सलार' 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी. अभिनेता ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी घोषणा की. अभिनेता ने फिल्म के पोस्टर को शेयर किया और इसके कैप्शन में लिखा, "सलार के रिलीज डेट को शेयर कर के खुशी मिल रही है. 14 अप्रैल 2022 को आपसे सिनेमाघरों में मिलता हूं."

प्रभास इस फिल्म में डार्क शेड में नजर आएंगे. फिल्म में श्रुति हसन भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का मुहूर्त इस साल जनवरी में हुआ था. श्रुति ने भी इस फिल्म के पोस्टर को पोस्ट किया और फिल्म के कास्ट और टीम को टैग किया.

Continues below advertisement

फिल्म में संगीत रवि बसरूर ने दिया है. इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है और इसके निर्माता होमबले फिल्म्स के विजय किरगंदुर हैं. अभिनेता हालांकि इससे पहले फिल्म राधेश्याम में नजर आने वाले हैं. यह 30 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी.

इसके साथ ही आपको बता दें कि हाल ही में प्रभास(Prabhas) की तेलुगु फिल्म राधे श्याम का टीज़र (Radhe Shyam Teaser) रिलीज़ किया गया है. महज़ 52 सेकेंड के इस टीज़र में इस फिल्म की लीड कास्ट प्रभास और पूजा हेगड़े(Pooja Hegde) की झलके दिखाई गई है दोनों एक स्टेशन पर मौजूद है.

ये भी पढ़ें:

Photos: बच्चन परिवार की बेटी श्वेता और बहू ऐश्वर्या  के ऐसे हैं रिश्ते, अमिताभ बच्चन ने दो हिस्सों में बांटी है पूरी जायदाद

Pataudi Sisters: सारा अली खान खुद से 22 साल छोटी बहन इनाया के हैं बेहद क्लोज, समय मिलते ही पहुंच जाती हैं मिलने

In Pics: बॉलीवुड की अनोखी शादियां! किसी ने बेटी से 5 साल छोटी लड़की से रचाई शादी, तो किसी ने मां बनने के 20 साल बाद लिए फेरे

Continues below advertisement
Sponsored Links by Taboola