×

एक्सप्लोरर

जब स्मिता पाटिल ने आधी रात को किया इस सुपरस्टार को फोन, पूछा-'आप ठीक हैं ना?' फिर हुआ कुछ ऐसा कि हर कोई रह गया दंग

'कूली' (1983) के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ जो हुआ था वो बहुत बुरा था. लेकिन बताया जाता है कि इस हादसे के एक दिन पहले स्मिता पाटिल ने बिग बी को फोन किया था.

Smita Patel felt Coolie accident: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के फैन लिस्ट में हर उम्र के लोग आते हैं. उनका अंदाज हर किसी को पसंद है लेकिन उनके फैंस का दिल बैठ गया था जब साल 1982 में हुआ एक हादसा और बिग बी बुरी तरह घायल हो गए थे. बताया जाता है कि पूरे देश में महानायक के लिए पूजा-पाठ और प्रार्थनाओं का दौर चल पड़ा था और बिग बी खुद मानते हैं कि वो आज अपने फैंस की दुआवों की वजह से जिंदा हैं. फिल्म कूली के सेट पर एक हादसे ने अमिताभ बच्चन को झकझोर दिया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1982 में हुए इस हादसे के एक दिन पहले अमिताभ बच्चन को स्मिता पाटिल का फोन आया था. उन्होंने बिग बी का हाल-चाल पूछा और कहा कि वो अपना ध्यान रखें क्योंकि उन्होंने बुरा ख्वाब देखा. अमिताभ बच्चन ने इस बात को लाइटली लिया लेकिन बाद में अपने ब्लॉग में इसका जिक्र किया.

अमिताभ बच्चन को स्मिता पाटिल ने किया था फोन

अपने दौर की स्मिता पाटिल एक बेहतरीन एक्ट्रेस हुआ करती थीं. उनका निधन बेहद कम उम्र में हुआ लेकिन उन्होंने जितनी भी फिल्में कीं वो यादगार बन गईं. स्मिता पाटिल और अमिताभ बच्चन की जोड़ी पर्दे पर पसंद की जाती थी और फिल्म नमक हलाल कैसे कोई भूल सकता है? 'आज रपट जाएं तो हमें ना उठइयो' गाना आज भी लोगों की जुबान पर रहता है.

अमिताभ और स्मिता अच्छे दोस्त हुआ करते थे और स्मिता पाटिल बिग के शुभचिंतकों में से एक थीं. ये बात उन्होंने एक फोन कॉल के जरिए साबित भी कर दी थी. किस्सा है साल 1982 का जब 'कूली' की शूटिंग बैंगलुरू में हो रही थी. अमिताभ बच्चन न अपने ब्लॉग में लिखा है कि स्मिता जी ने उन्हें रात को कॉल करके उनकी खैरियत पूछी थी.

बिग बी ने बताया था, 'मैं एक बार कूली की शूटिंग के लिए बैंगलुरू में रुका था. एक दिन देर रात 2 बजे होटल में एक फोन आया और रिसेप्शनिस्ट ने मुझे फोन ट्रांसफर किया. मैं पूछा हैलो कौन तो उधर से स्मिता जी की आवाज थी. उन्होने कभी ऐसे अचानक कॉल नहीं की तो मैं हैरान भी था.

बिग बी ने आगे कहा, 'मैंने उनसे पूछा कि आप ठीक हैं, आपकी तबीयत कैसी है? तो स्मिता जी ने मुझसे कहा कि हां मैं ठीक हूं लेकिन मैंने एक बुरा सपना देखा है इसलिए मैं इतनी रात में फोन कर रही हूं. आप ठीक हैं ना? मैंने स्मिता जी से कहा हां मैं बिल्कुल ठीक हूं, आप परेशाना ना होइए और सो जाइए. फिर अगले दिन मेरे साथ सेट पर वो हादसा हुआ था.'

'कूली' के सेट पर क्या हुआ था?

अगर आपने फिल्म कूली देखी होगी तो एक फाइट सीन में कुछ देर का पॉज होता है और स्क्रीन पर लिखा होता है कि इसी सीन में अमतिाभ बच्चन घायल हुए थे. 'कूली' में पुनीत इस्सर और अमिताभ बच्चन के बीच एक फाइट सीन होता है जिसमें पुनीत इस्सर इतनी तेज घूसा मारते हैं कि अमित जी एक टेबल के पास गिरे और टेबल का कोना उनके पेट में लग गया. इसके बाद बिग बी बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

About the author ABP News Bureau

टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है. 10 दिसंबर से यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी. इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है. इस बेहद लंबे दौरे में टीम इंडिया को सफलता दिलाने के लिए हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बल्लेबाजी को एक खास अप्रोच देने की कोशिश की है
Read More
Health Live

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget