एक्सप्लोरर

Bigg Boss 14 Finale: राखी सावंत के नाम हुआ बिग बॉस का 14वां सीजन, Bigg Boss ने एक्ट्रेस की तारीफ में कही ये बातें

Bigg Boss Grand 14 Finale: बिग बॉस 14 के लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में बिग बॉस ने राखी सावंत की काफी तारीफ की. उन्होंने ये सीजन राखी सावंत को समर्पित किया है. उन्होंने कहा कि राखी ने ऑडियंस का बेहद मनोरंजन किया है और अपने सीजन वन का खुद का रिकॉर्ड तोड़ा है.

बिग बॉस 14 के लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में घर में मौजूद सभी पांच कंटेस्टेंट राखी सावंत, अली गोनी, रुबीना दिलाइक, निक्की तम्बोली और राहुल वैद्य की जर्नी दिखाई गई. इस जर्नी वीडियो में इन सभी कंटेस्टेंट्स के विभिन्न शेड्स देखने को मिले. इस जर्नी वीडियो को देखकर दिल से रोते तो कुछ अच्छे पलों को देखकर खुश होते. हालांकि, इनमें से एक कंटेस्टेंट की बिग बॉस ने काफी प्रशंसा की. वो कंटेस्टेंट थीं राखी सावंत.

बिग बॉस ने सीजन 14 राखी सावंत को समर्पित किया और कहा कि यह शो उनकी वजह से जाना जाएगा. उन्होंने कहा कि अक्सर लोग अपनी छवि बदलने और स्टीरियोटाइप को तोड़ने के लिए बिग बॉस में हिस्सा लेते हैं लेकिन बिग बॉस को यह कहते हुए गर्व होता है कि जिस प्रतियोगी ने शो को प्रसिद्ध किया है वह राखी सावंत है.

बिग बॉस ने की राखी की सराहना

बिग बॉस ने उनके निजी दुखों के बारे में नहीं सोचने और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए राखी सावंत की प्रशंसा की. उन्होंने यहां तक कहा कि शो के दर्शक उनके साथ हंसे और रोए और जब उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर अपनी पर्सनल स्टोरी शेयर की, तो उन्हें भी उनका दर्द महसूस हुआ. बिग बॉस ने फिर राखी की सराहना की और कहा कि राखी ने सीजन वन के दौरान अपने खुद के मनोरंजन स्टैंडर्ड तोड़ा है.

यहां देखिए राखी सावंत का ये वीडियो-
View this post on Instagram
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वीडियो में दिखाई गई ये झलक

बिग बॉस ने राखी को ऑरिजनल एंटरटेनर बताया और कहा कि अन्य लोग उन्हें कॉपी करते हैं. वीडियो में राखी की कॉमेडी और उनके मनोरंजन को दिखाया गया था. अर्शी खान के साथ उनके फनी झगड़े और अन्य प्रतियोगियों के टांग खिंचाई पर फोकस किया गया. ऑडियंस को राखी की गालियों और भद्दे कमेंट की थोड़ी झलक भी दी गई, जो उन्होंने अन्य प्रतियोगियों खासकर निक्की तंबोली के खिलाफ की थी. अली गोनी, जैस्मीन भसीन और रुबीना दिलाइक के साथ उनके झगड़े भी इस वीडियो में दिखाई दिए.

ये भी पढ़ें-

सपना चौधरी ने शेयर किया नए गाने Milky का टीजर, हरियाणवी छोरी ने दिखाई अपने देसी अंदाज की झलक

टाइगर श्राफ ने पिंक शॉर्ट्स में शेयर की बेहद हॉट तस्वीर, सोशल मीडिया पर मिल रहे मजेदार रिएक्शन

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget