×

एक्सप्लोरर

KISS करने के लिए क्या ज़रूरी है? जब कपिल ने ऋतिक से पूछा यह सवाल, Video में देखें क्या मिला जवाब

‘के भईल करोड़पति’का एक वीडियो कुछ समय पहले वायरल हुआ था, जिसमें फिल्म 'मोहन जोदड़ो' के प्रमोशन के लिए आए ऋतिक रोशन, आशुतोष गोवारिकर और पूजा हेगड़े ने हिस्सा लिया था.

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में खिलाए जाने वाले खेल ‘के भईल करोड़पति’को देख कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक सकता है. इस गेम शो में अक्सर स्टार्स के आने का सिलसिला चलता रहता है. ‘के भईल करोड़पति’का ऐसा ही एक वीडियो कुछ समय पहले वायरल हुआ था, जिसमें फिल्म 'मोहन जोदड़ो' के प्रमोशन के लिए आए ऋतिक रोशन, आशुतोष गोवारिकर और पूजा हेगड़े ने हिस्सा लिया था.

‘के भईल करोड़पति’ के दौरान ‘घत्रुघन’बन कपिल ने गेस्ट्स से ऐसे-ऐसे सवाल किए थे कि लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो गए थे. ऐसा ही एक सवाल, ऋतिक के पूजा को किस करने के ऊपर था, ‘किस करने के लिए क्या ज़रूरी है ?’ जिसके ऑप्शन थे - 1 - अंधेरा, 2- नीयत, 3- मौक़ा या 4 -पॉलिटिकल प्रेशर. यह सवाल सुनते ही ऋतिक और पूजा खिलखिला कर हंसने लगे, जिसके बाद खुद को संभालते हुए ऋतिक ने कहा कि उन्होंने डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के प्रेशर में यह किस किया था.

KISS करने के लिए क्या ज़रूरी है? जब कपिल ने ऋतिक से पूछा यह सवाल, Video में देखें क्या मिला जवाब

इसके बाद कपिल शर्मा ने दूसरा सवाल फिल्म के आशुतोष गोवारिकर से पूछ लिया, जो कि इस प्रकार था, 'फ्राइडे में ‘डे’ कितना फ्राई होता है?' जिसके ऑप्शन दिए - 1 - एक किलो, 2 -दो किलो, 3 - तीन किलोमीटर और 4 - इतना (हाथ फैलाते हुए बताते हैं). सवाल सुन आशुतोष ने लाइफलाइन इस्तेमाल करना सही समझा.

KISS करने के लिए क्या ज़रूरी है? जब कपिल ने ऋतिक से पूछा यह सवाल, Video में देखें क्या मिला जवाब

ऋतिक और आशुतोष के बाद अब नंबर था एक्ट्रेस पूजा हेगड़े का, जिनसे कपिल ने सवाल किया, ‘वो वो है और क्या क्या है, तो वो क्या है?' जिसके ऑप्शन दिए गए - 1- दिस इज दिस, 2 - दिस इज दैट, 3- दिस इज इट और 4- दिस इज …(गोली चलने की आवाज़ सुनाई जाती है) जिसे सुनकर हर कोई अपनी हंसी रोक नहीं पाता.

Health Live

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget