एक्सप्लोरर

State Bank Of India Account Opening: घर बैठे Online माध्यम से कैसे SBI में खोल सकते हैं खाता, जानिए- सभी स्टेप्स

आगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में सेविंग्स अकाउंट खुलवाना चाहते हैं और इसके लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो अब आप ऑनलाइन आवेदन के जरिए भी इसे खुलवा सकते हैं. इसके लिए आपको बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा, जिसके 30 दिन के अंदर ही आप इसे वेरीपाई कराकर बैंक आकाउंट खुलवा सकते हैं.

अगर आप समय के अभाव या किसी अन्य कारण से बैंक नहीं जा पा रहे हैं और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में सेविंग्स अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन भी यह काम कर सकते हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आपको घर बैठकर ऑनलाइन सेविंग्स अकाउंट खोलने की सुविधा दे रहा है. इसमें ग्राहकों को पेपरलैस और केवल पैन और आधार नंबर के साथ इंस्टेंट डिजिटल सेविंग्स अकाउंट खोलने की सुविधा मिलती है.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

एसबीआई में ऑनलाइन अकाउंट खोलने का तरीका बहुत आसान है. कोई भी भारतीय नागरिक ऑनलाइन सेविंग अकाउंट खोल सकता है. ऑनलाइन सेविंग अकाउंट खोलने के लिए सबसे पहले आप https://www.onlinesbi.com/ वेबसाइट पर जाएं. इस वेबसाइट के पर्सनल बैंकिंग टैब में आपको सेविंग बैंक अकाउंट का विकल्प दिखेगा.

सबसे पहले आप जरूरी निर्देश, नियम एवं शर्त के बारे में पढ़ लें. इसके बाद अप्लाय ऑनलाइन टैब पर क्लिक करें. इसके बाद आपके सामने डिजिटल सेविंग अकाउंट और इंस्टा सेविंग अकाउंट का विकल्प आएगा. इन दोनों बैंक अकाउंट के बारे में पढ़ें और आपको जिस तरह का ऑनलाइन सेविंग बैंक अकाउंट खोलना है, उस पर क्लिक करें.

इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जानकारी दें. इसमें दो पेज हैं- पहले पेज पर आपको ग्राहक सूचना सेक्शन में अपनी जानकारी भरनी है. इसके बाद आपको अकाउंट सूचना सेक्शन में अपनी जानकारी भरनी है. इसके बाद एक अस्थायी ग्राहक रेफरेंस नंबर जेनरेट होगा. यह आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा.

30 दिन के अंदर कराना होगा वेरीफाई

इसके बाद आप इस आवेदन का प्रिंट आउट लेकर रख लें. इसके 30 दिन के अंदर आपको नजदीक के किसी एसबीआई ब्रांच में जाना होगा. यहां आपके वास्तविक दस्तावेज वेरीफाई हो जाएंगे और आपका बैंक अकाउंट खुल जाएगा.

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

अकाउंट खोलने वाले फॉर्म का प्रिंट आउट, पहचान और पते का सबूत (पासपोर्ट, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन आदि), दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो. अगर आप किसी बच्चे या अवयस्क के नाम से ऑनलाइन सेविंग अकाउंट खोलना चाहते हैं तो जो व्यक्ति अकाउंट ऑपरेट करेगा उसका आईडी प्रूफ देना होगा.

इसे भी पढ़ेंः New Gas Connection: कैसे मिल सकता है नया गैस कनेक्शन, जरूरी प्रक्रिया और दस्तावेज क्या-क्या हैं?

डिजिटल गोल्ड में अगर करने जा रहे हैं निवेश तो रुककर पहले जान लें ये ‘पेंच’

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
क्यों भट्टी की तरह जल रही दिल्ली? ताजा रिपोर्ट ने बताई असली वजह, हीट स्ट्रेट की चपेट में 75 फीसदी राजधानी
क्यों भट्टी की तरह जल रही दिल्ली? ताजा रिपोर्ट ने बताई असली वजह, हीट स्ट्रेट की चपेट में 75 फीसदी राजधानी
बिहार के CM सम्राट चौधरी को दिल्ली में मिला VIP बंगला, पहले नीतीश कुमार का था आवास
बिहार के CM सम्राट चौधरी को दिल्ली में मिला VIP बंगला, पहले नीतीश कुमार का था आवास
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची बंगाल पुलिस तो भड़की TMC, कहा- कोई भी सरकार ऐसे....
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची बंगाल पुलिस तो भड़की TMC, कहा- कोई भी सरकार ऐसे....
MOST WICKETS IN 1ST OVER: आईपीएल के 5 कमाल के गेंदबाज़ जिन्होंने पहले ओवर में लिए सबसे ज्यादा विकेट, लिस्ट में 4 बॉलर भारतीय
आईपीएल के 5 कमाल के गेंदबाज़ जिन्होंने पहले ओवर में लिए सबसे ज्यादा विकेट, लिस्ट में 4 बॉलर भारतीय
Chand Mera Dil BO Day 4: मंडे को 50 फीसदी घटी ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई, लेकिन 15 करोड़ का आंकड़ा छूने से है इंचभर दूर, जानें- कलेक्शन
मंडे को 50 फीसदी घटी ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई, जानें- चौथे दिन कितना किया कलेक्शन?
ईरान से बातचीत के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, IRGC की नावों और मिसाइल लॉन्च साइट्स पर किया अटैक 
ईरान से बातचीत के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, IRGC की नावों और मिसाइल लॉन्च साइट्स पर किया अटैक 
Haryana Court Clerk Recruitment 2026: हरियाणा कोर्ट में क्लर्क के 1265 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
हरियाणा कोर्ट में क्लर्क के 1265 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
नई SUV पर लाखों खर्च करने से बेहतर हैं ये 5 पुरानी Sedan, फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान
नई SUV पर लाखों खर्च करने से बेहतर हैं ये 5 पुरानी Sedan, फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान
Embed widget