एक्सप्लोरर

क्या भूख मिटाने की दवा मोटापा का मुकाबला करने में भी हो सकती है कारगर? जानिए रिसर्च के नतीजे

क्या भूख मिटाने की एक दवा आपके शरीर का वजन घटा सकती है? शोधकर्ताओं ने रिसर्च के हवाले से दावा किया है कि नतीजे मोटापा के इलाज में एक नए दौर की शुरुआत है. उनका कहना है कि पहले जो काम सर्जरी से संभव था, अब दवा से किया जा सकेगा.

शोधकर्ताओं ने गुरुवार को भूख कम करनेवाली दवा को मोटापा के इलाज में संभावित 'बड़ा परिवर्तनकारी' बताया है. दावा किया गया है कि दवा का इस्तेमाल शरीर के वजन को 20 फीसद तक कम कर सकता है. बड़े स्तर पर किए गए वैश्विक परीक्षण के नतीजे न्यू इंग्लैड जर्नल ऑफ मेडिसीन में प्रकाशित किए गए हैं.

क्या भूख कम करनेवाली दवा से होगा मोटापा का इलाज?

शोधकर्ताओं ने बताया कि सेमाग्लूटाइड के इस्तेमाल से एक तिहाई वॉलेंटियर अपने शरीर के वजन का पांचवां हिस्सा कम करने में कामयाब हो गए. 16 देशों में करीब 2 हजार लोगों पर दवा का परीक्षण करने से ये भी पता चला कि तीन चौथाई वॉलेंटियर के शरीर का वजन 10 फीसद से ज्यादा घट गया. वर्तमान में सेमाग्लूटाइड का इस्तेमाल डायबिटीज की रोकथाम में किया जाता है और कैलोरी सेवन को घटाने के लिए भूख नियंत्रण में फेरबदल का ये दवा काम करती है.

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के एक शोधकर्ता रचेल बैथर्म ने रिसर्च को 'बहुत महत्वपूर्ण खोज' बताया है. उन्होंने कहा, "वजन घटाने के स्तर पर किसी अन्य दवा ने करीबी नतीजा नहीं दिया है. ये वास्तव में बड़ा परिवर्तनकारी है. पहली बार लोग दवा से हासिल कर सकते हैं जो सिर्फ वजन घटाने वाली सर्जरी से संभव था."

शोधकर्ताओं ने रिसर्च के नतीजे को बताया परिवर्तनकारी

हालांकि, एक अन्य शोधकर्ता ने बीबीसी से बात करते हुए दवा को 'उपयोगी विकल्प' बताया, लेकिन उन्होंने सावधान किया कि "वजन में कमी के लिए अभी भी जीवनशैली में बदलाव की जरूरत होगी, और जीवनशैली में कोई इलाज या बदलाव संभावित साइड-इफेक्ट्स और जोखिम ला सकते हैं." ब्रिटिश शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि मोटापा की रोकथाम में सुधार का प्रभाव कोविड-19, दिल की बीमारी, टाइप 2 टायबिटीज समेत कई बीमारियों के स्वास्थ्य नतीजों पर हो सकता है.

उन्होंने कहा कि इस दवा का आनेवाले वर्षों में ब्रिटेन की स्वास्थ्य नीतियों पर बड़ा प्रभाव पड़नेवाला है. ब्रिटेन के स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने व्यापक मोटापा और देश में कोविड महामारी के दौरान उच्च मृत्यु दर के बीच लक्ष्मण रेखा खींची है. परीक्षण के नतीजे को ब्रिटेन, यूरोपीय यूनियन और अमेरिका में नियामक संस्थाओं पास जमा कर दिया गया है. उम्मीद है कि मोटापा की रोकथाम के तौर पर सेमाग्लूटाइड की मंजूरी मिल जाएगी.

Broccoli: फाइबर का जबरदस्त सोर्स है ब्रॉकली, इसके एक नहीं हैं अनेक फायदे, जानिए

मालद्वीप के अलावा इन पांच देशों ने वैक्सीन लगवा चुके पर्यटकों के लिए खोले दरवाजे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget