एक्सप्लोरर

शनिदेव की दयालुता के लिए इन बातों पर जोर दें, बनेंगे बिगड़े काम

शनिदेव ग्रहों में न्यायाधीश हैं. उनकी दयालुता बिगड़े कार्य बनाती है. शनिदेव की प्रसन्नता के लिए खानपान, बातचीत एवं व्यवहार पर जोर देना आवश्यक है.

ढाई साल में एक राशि और एक माह में एक अंश की यात्रा करने वाले शनिदेव की गति अत्यंत प्रभावी है. उनकी गति का ही प्रभाव है कि वे एक स्थान और वस्तु पर गहरा असर छोड़ पाते हैं.

राजा हरिश्चंद्र को शनिदेव की परीक्षा में स्वप्न में ही सबकुछ छोड़ देना पड़ा था. साथ ही राजा हरिश्चंद्र की सच्चरित्रता और श्रद्धा-भक्ति ने उन्हें अमर बना दिया. शनिदेव की कृपा से हरिश्चंद्र भारत के ऐतिहासिक पुरुषों में अग्रणियों में हैं.

सर्वप्रथम बात करें खानपान की शनिदेव सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय की भावना के प्रेरक हैं. आपके आसपास जबतक एक भी भूखा है और आपसे भोजन की अपेक्षा रखता है तो व्यक्ति की यह जिम्मेदारी है कि उसे अपने हिस्से का आखिरी निवाला भी खुशी से उसे प्रदान करे. याचकों, मेहमानों और वरिष्ठों के भोजन लेने के बाद ही व्यक्ति अन्न ग्रहण करे.

वाणी में सदा प्रिय और सद्वचन रखे. किसी के प्रति वाणी की कठोरता भी शनिदेव के कोप को बढ़ा सकती है. शनिदेव छोटे लोगों के प्रति सम्मान की अपेक्षा लोगों से रखते हैं. बड़ों को लगभग सभी सम्मान देते हैं. मीठा व्यवहार रखते हैं. श्रेष्ठ व्यक्ति छोटों से भी यथायोग्य सम्मान जनक प्रियवचन बोलते हैं. उनके सहयोगी बनते हैं.

व्यवहार में व्यक्ति को सदा सकारात्मक और समता को बनाए रखने वाला होना चाहिए. भेद और नकारात्मकता शनिदेव को अप्रसन्न करती है. लोगों की कमियां निकालना और उनसे उूच नीच का प्रदर्शन करना शनिदेव को रुष्ट करता है. ढैया और साढ़ेसाती में ऐसे व्यवहार को पूर्णतः त्याग देना चाहिए. अन्यथा शनिदेव का कोप कई गुना हो जाता है.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
अब शुरू होगा गर्मी का टॉर्चर, 47 डिग्री पारा! जानें यूपी-दिल्ली से बिहार-राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम?
अब शुरू होगा गर्मी का टॉर्चर, 47 डिग्री पारा! जानें यूपी-दिल्ली से बिहार-राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम?
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक की टक्कर में 8 लोगों की मौत
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक की टक्कर में 8 लोगों की मौत
ईरान को घड़ी की टिकटिक वाली धमकी, नेतन्याहू से 30 मिनट बात... चीन दौरे के बाद क्यों गुस्से में आए ट्रंप? तेहरान को दिया अल्टीमेटम
ईरान को घड़ी की टिकटिक वाली धमकी, नेतन्याहू से 30 मिनट बात... चीन दौरे के बाद क्यों गुस्से में ट्रंप?
IPL Records: देवदत्त पडिक्कल से विराट कोहली तक, IPL में सबसे तेज रन माइलस्टोन रिकॉर्ड्स में कौन सबसे आगे
IPL Records: देवदत्त पडिक्कल से विराट कोहली तक, IPL में सबसे तेज रन माइलस्टोन रिकॉर्ड्स में कौन सबसे आगे
Pati Patni Aur Woh Do BO Day 3: 'पति पत्नी और वो दो' ने संडे को मचाया धमाल, धुआंधार छापे नोट, लेकिन नहीं तोड़ पाई कार्तिक की फिल्म का रिकॉर्ड
'पति पत्नी और वो दो' ने संडे को मचाया धमाल, धुआंधार छापे नोट, जानें- फिल्म के तीन दिनों का कलेक्शन
लातूर से लीक हुआ था NEET 2026 का पेपर? कोचिंग सेंटर के मॉक टेस्ट से मिले असली पेपर के सवाल, बड़ा खुलासा
लातूर से लीक हुआ था NEET 2026 का पेपर? कोचिंग के मॉक टेस्ट से मिले पेपर के सवाल, बड़ा खुलासा
National Overseas Scholarship 2026-27: विदेश में पढ़ाई का है सपना, जानें नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए कैसे करें अप्लाई?
विदेश में पढ़ाई का है सपना, जानें नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए कैसे करें अप्लाई?
महंगे तेल से चाहिए परमानेंट छुट्टी? ये 5 EV बदल देंगी आपका सफर, कम खर्च में मिलेगा दमदार माइलेज
महंगे तेल से चाहिए परमानेंट छुट्टी? ये 5 EV बदल देंगी आपका सफर, कम खर्च में मिलेगा दमदार माइलेज
Embed widget