एक्सप्लोरर

Mahalaxmi: धनधान्य वृद्धि और ऋण मुक्ति का अचूक उपाय है महालक्ष्मीजी का कनकधारा स्त्रोत

जीवन को सफल और सुखमय बनाने के लिए धनधान्य आवश्यक है. धन मेहनत और भाग्य से आता है. भगवत् कृपा से अक्षय बनता है. अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो कनकधारा स्त्रोत का पाठ आपके लिए फलदायी हो सकता है और आप ऋणमुक्त हो सकते हैं.

पुराणों में धन प्राप्ति के अनेकों उपाय बताए गए हैं. उनमें सबसे अधिक प्रभावशाली व शीघ्र फलदायी कनकधारा स्त्रोत है. इसके रचनाकार आदि शंकराचार्य हैं. इन्होंने इसकी सहायता से सोने की वर्षा करवाई थी. एक बार आदिशंकराचार्य भिक्षा मांगने किसी गरीब बुढ़िया के घर गए. उसके पास उन्हें देने के लिए कुछ नहीं था. उसने भिक्षा के रूप में उन्हें एक सूखा आंवला दे दिया. उसकी दरिद्रता दूर करने के लिए उन्होंने मां लक्ष्मी से प्रार्थना की. प्रार्थना पूरी होते ही उसके घर सोने के आंवलों की वर्षा होने लगी. उनकी ये प्रार्थना कनकधारा स्रोत के नाम से प्रसिद्ध हुई. कनकधारा स्त्रोत माता लक्ष्मी जी की सुन्दर स्तुति है जो उनको बहुत पसंद है. जब आप इस स्त्रोत का पाठ करते हैं तो माता लक्ष्मी साधक पर प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से आर्थिक समस्या के समाधान के मौलिक विचार और संयोग प्राप्त होते हैं.

कहा जाता है कि महामना पंड़ित मदन मोहन मालवीय भी कनकधारा स्त्रोत को ऋणमुक्ति का अचूक उपाय मानते थे. धन प्राप्त करने के लिए या कर्ज चुकाने के लिए हिन्दू पुराणों में वर्णित कनकधारा मंत्र का आप चमत्कारिक रूप से लाभ प्राप्त कर सकते हैं. इस मंत्र की विशेषता यह है कि अगर आपने कर्ज लिया है तो कर्ज चुकाने की क्षमता आपके अंदर आ जाती है. अगर आपने अपना धन किसी को दिया है तो वह आपका आपको धन लौटाने के लिए बाध्य हो जाता है. पाठ विधि स्नान करके स्वच्छ और ढीले वस्त्र धारण कर भगवान के पास कनकधारा यंत्र को रख कर पूजा कर नियमित कनकधारा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए. इस पाठ को करने के समय आप यथा संभव हो सके तो जमीन पर आसन पर बैठें जो लोग नीचे नहीं बैठ सकते हैं, वे कुर्सी या सोफे पर बैठ कर भी पाठ कर सकते हैं. अगर किसी दिन भूल जाएं या किसी कारण वश पाठ न कर सकें तो कोई बात नहीं. यह सिद्ध मंत्र होने के कारण चैतन्य माना जाता है. हमेशा अट्ठारह श्लोकों का कनकधारा स्त्रोत पाठ करने की बात विद्वतजन करते हैं.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget