एक्सप्लोरर

Goldman Sachs Report: सोने की कीमतों में आ सकती है तेज उछाल, गोल्डमैन सैक्स ने निवेशकों से कहा-'गो फॉर गोल्ड'

Gold Price Hike: सोने की कीमतों में तेज उछाल आने की संभावना है. ऐसे में इंटरनेशनल बैंकर गोल्डमैन सैक्स ने निवेशकों को सोने की खरीदारी करने की सलाह दी है. गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) के एनालिस्ट्स ने गो फॉर गोल्ड (Go For Gold) टाइटल के नाम से रिपोर्ट जारी किया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की तरफ से ब्याज दरों (Interest Rates) में कटौती अब निश्चित है ऐसे में बड़ी मात्रा में पश्चिमी देशों की पूंजी गोल्ड मार्केट (Gold Market) का रूख कर सकती है. 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक गोल्डमैन सैक्स ने गो फॉर गोल्ड रिपोर्ट में कहा, सोने में निवेश को जोखिमों के दौर में सबसे बड़े हेजिंग के तौर पर देखा जाता है ऐसे में निकट अवधि में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकती है. गोल्डमैन सैक्स के एनालिस्ट्स ने कहा, अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती तय नजर आ रही है ऐसे में बड़ी मात्रा में पश्चिमी पूंजी गोल्ड मार्केट में आ सकती है जो पिछले दो वर्षों के दौरान सोने के दामों में आई तेजी के दौरान नहीं देखने को मिली थी.     

फेड रिजर्व की 17-18 सितंबर को होने वाली बैठक में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं को देखते हुए मंगलवार को इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम फिर से 2500 डॉलर प्रति आउंस के पार जा पहुंचा है. 20 अगस्त को 2531.60 डॉलर प्रति आउंस तक कीमतें जा पहुंची थी. साल 2024 में स्पॉट गोल्ड की कीमतों में 21 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. गोल्डमैन सैक्स ने 2025 की शुरुआत में इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दामों में 2700 डॉलर प्रति आउंस तक जाने की भविष्यवाणी की है. 

भारत में भी ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने निवेशकों को हर गिरावट पर सोने में निवेश करने की सलाह दी है. ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक सोना 76000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक मॉनिटरी पॉलिसी में ब्याज दरों में कटौती से सोने की चमक बढ़ेगी. ब्याज दरों में कटौती, वैश्विक तनाव के चलते सोने की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है. 

(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
राबड़ी देवी आवास को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'सरकार को पहले जवाब देना चाहिए कि...'
राबड़ी देवी आवास को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'सरकार को पहले जवाब देना चाहिए कि...'
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
शिया मुस्लिमों पर पाबंदियां क्यों लगा रही अफगानिस्तान की तालिबान सरकार, किस बैन से क्या असर?
शिया मुस्लिमों पर पाबंदियां क्यों लगा रही अफगानिस्तान की तालिबान सरकार, किस बैन से क्या असर?
Train Cancelled: रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत, 6 जून तक इस रूट की दर्जनों ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, देखें लिस्ट
Train Cancelled: रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत, 6 जून तक इस रूट की दर्जनों ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, देखें लिस्ट
Delhi News: जनकपुरी रेप केस में पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में सौरभ भारद्वाज पर FIR, बोले- मुद्दा उठाता रहूंगा
जनकपुरी रेप केस में पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में सौरभ भारद्वाज पर FIR, बोले- मुद्दा उठाता रहूंगा
Embed widget