एक्सप्लोरर

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता पर बम हमला, एक की मौत, दो घायल

बाइक सवार हमलावरों के जरिए बम और गोलियों से किए गए हमले में राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

मेदिनीपुर: पश्चिम बंगाल में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. हालांकि चुनाव से पहले ही राज्य में कई आपराधिक मामले भी सामने आ रहे हैं. ताजा घटना में पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में टीएमसी के एक कार्यकर्ता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है.

दरअसल, मंगलवार रात बाइक सवार हमलावरों के जरिए बम और गोलियों से किए गए हमले में राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नारायणगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत अभिरामपुर गांव में शौभिक दोलुई और तृणमूल कांग्रेस के दो अन्य कार्यकर्ता बैठे हुए थे, तभी लगभग रात नौ बजे तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और उनकी ओर एक बम फेंका.

दो की हालत गंभीर

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हमलावरों ने मौके से भागने से पहले 24 वर्षीय दोलुई पर गोलीबारी भी की. उन्होंने कहा कि तीनों को खड़गपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां दोलुई को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं दो अन्य को गंभीर हालत में मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया.

वहीं तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने बीजेपी पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है. हालांकि, बीजेपी के जिला अध्यक्ष समित दास ने दावा किया कि यह तृणमूल कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई का परिणाम है. फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है, जहां पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी को भेजा गया है.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में कब होंगे विधानसभा चुनाव? कार्यक्रम तय करने के लिए EC की होगी अहम बैठक

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे IndiGo विमान में टेकऑफ के वक्त भरा धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए पैसेंजर्स
बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे IndiGo विमान में टेकऑफ के वक्त भरा धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए पैसेंजर्स
एमपी के पन्ना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 लोगों की मौत, 2 घंटे तक चला रेस्क्यू
एमपी के पन्ना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 लोगों की मौत, 2 घंटे तक चला रेस्क्यू
अफगानिस्तान ने भारत से टेस्ट और ODI सीरीज के लिए किया टीम का एलान, राशिद खान बाहर
अफगानिस्तान ने भारत से टेस्ट और ODI सीरीज के लिए किया टीम का एलान, राशिद खान बाहर
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को देख भड़के डांसर्स, पिता चंकी पांडे ने किया बचाव
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को देख भड़के डांसर्स, पिता चंकी पांडे ने किया बचाव
Explained: हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच! घुसपैठिए पहला टारगेट
हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच
Europe Heatwave: पश्चिमी यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, 7 की मौत, फ्रांस-ब्रिटेन में टूटा रिकॉर्ड
पश्चिमी यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, 7 की मौत, फ्रांस-ब्रिटेन में टूटा रिकॉर्ड
DU के छात्रों को बड़ी राहत, 28 मई के एग्जाम पर विरोध के बाद HC में बोला दिल्ली विश्वविद्यालय- आप बकरीद मनाएं, अब परीक्षा...
DU के छात्रों को बड़ी राहत, 28 मई के एग्जाम पर विरोध के बाद HC में बोला दिल्ली विश्वविद्यालय- आप बकरीद मनाएं, अब परीक्षा...
Bakrid 2026 Date: भारत में बकरीद 27 या 28 मई कब मनाई जाएगी, जानें तारीख और चांद का समय
Bakrid 2026 Date: भारत में बकरीद 27 या 28 मई कब मनाई जाएगी, जानें तारीख और चांद का समय
Embed widget