×

एक्सप्लोरर

ED News: दुकान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, ED ने जब्त की कंपनी की GIP मॉल में कमर्शियल स्पेस समेत 290 करोड़ की संपत्ति

IRAL Cheating Case: इंटरनेशनल अम्यूजमेंट लिमिटेड नाम की कंपनी पर आरोप है कि उसने दुकानों और अन्य जगह दिलाने के नाम पर 400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है.

ED Action on IRAL: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया है कि उसने एक अम्यूजमेंट कंपनी की 290 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी ने इस सिलसिले में नोएडा के पॉपुलर जीआईपी मॉल में मौजूद एक कमर्शियल स्पेस को भी जब्त किया है. ईडी के बयान के मुताबिक, गुरुग्राम में उसने कंपनी के लगभग 25 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है.

ईडी ने जिस कंपनी पर एक्शन लिया है, वो इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड (आईआरएएल) की होल्डिंग कंपनी इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड है. इस कंपनी से जुड़ी हुई 291.18 करोड़ की संपत्ति को कब्जे में लिया गया है. ईडी के जरिए जब्त की गई संपत्तियों में नोएडा के ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल में 3,93,737.28 वर्ग फुट का कमर्शियल स्पेस भी शामिल है, जिसकी अभी तक बिक्री नहीं हुई है. 

पीएमएलए के तहत हुआ ईडी का एक्शन

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के रोहिणी में एडवेंचर आइलैंड लिमिटेड के नाम पर 45,966 वर्ग फुट के कमर्शियल स्पेस को भी जब्त किया है. इसके अलावा कंपनी के दौलतपुर, आमेर, जयपुर में 218 एकड़ लीज की जमीन को भी अपने कब्जे में लिया गया है. ईडी ने बताया है कि इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड पर ये कार्रवाई प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी पीएमएलए के प्रावधानों के तहत की गई है. 

किस केस में ईडी ने कंपनी पर एक्शन लिया? 

प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, आईआरएएल की होल्डिंग कंपनी इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड पर गुरुग्राम के सेक्टर 29 और 52-ए में दुकानें और स्पेस दिलाने का वादा करके लगभग 1,500 इंवेस्टर्स से 400 करोड़ से अधिक इकट्ठा करने का आरोप है. हालांकि, कंपनी ने अपने इंवेस्टर्स को एक भी दुकानें नहीं दिलाई हैं. ऊपर से प्रोजेक्ट डिलीवरी की डेडलाइन को भी मिस किया है. कंपनी ने निवेश के बदले मिलने वाले मासिक निवेश को भी देना बंद कर दिया है. 

ईडी ने दावा किया कि कंपनी ने निवेशकों का पैसा हड़प लिया. इसके बाद पैसे को व्यक्तिगत लाभ के लिए अन्य लोगों तक पहुंचाया गया है. इस मामले में अब ईडी ने कंपनी की संपत्तियों को जब्त किया है. 

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

testing URL
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget