एक्सप्लोरर

मोदी के बाद अब अमित शाह भी लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, उनके घर जाएगी निजी अस्पताल की टीम

दूसरे चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और किसी भी बीमारी से पीड़ित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है. अमित शाह दूसरी कैटेगरी में आते हैं.टीकाकरण का पहला चरण शुरू होने से पहले कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने पीएम मोदी पर वैक्सीन न लगवाने को लेकर सवाल उठाए थे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कोरोना वायरस वैक्सीन लगवाएंगे. एक निजी अस्पताल की मेडिकल टीम आज दोपहर उनके निवास पर जाएगी, जहां अमित शाह को वैक्सीन लगाई जाएगी. इससे पहले पीएम मोदी ने आज एम्स पहुंचकर कोवैक्सीन का पहला डोज लगवाया.पीएम मोदी को दूसरा डोज 28 दिन बाद लगेगा.

गृह मंत्री अमित शाह की उम्र 56 साल साल है. वहीं पीएम मोदी की उम्र 70 साल है. देशभर में कोरोना वायरस टीकाकरण का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है. इस चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और किसी भी बीमारी से पीड़ित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. अमित शाह दूसरी कैटेगरी में आते हैं.

साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाएं- मोदी

वैक्सीन लगवाने के बाद पीएम मोदी ने कहा, ''कोरोना वायरस के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूती देने में जिस तेज़ी से हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने काम किया है वो उल्लेखनीय है. जो लोग वैक्सीन लेने योग्य हैं, मैं उन सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील करता हूं. साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाते हैं.''

वैक्सीन न लगवाने को लेकर विपक्ष ने उठाए थे सवाल

बता दें कि देश में कोरोना टीकाकरण का पहला चरण शुरू होने से पहले कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने पीएम मोदी पर वैक्सीन न लगवाने को लेकर सवाल उठाए थे. विपक्ष का कहना था कि पीएम मोदी और उनके मंत्री कोरोना वैक्सीन नहीं लगवा रहे, जबकि कई देशों को प्रमुखों ने जनता में भरोसा जगाने के लिए सबसे पहले खुद को वैक्सीन लगवाई थी. विपक्ष ने सरकार से पूछा था कि आखिर केंद्र के मंत्री वैक्सीन लगवाने से क्यों डर रहे हैं?

यह भी पढ़ें-

PM Modi Covid Vaccine: पीएम मोदी ने एम्स में लगवाई कोरोना वैक्सीन, कहा- आओ साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाएं

मई में होगा अनौपचारिक शिखर सम्मेलन, PM मोदी करेंगे यूरोपीय संघ की सरकारों के सभी 27 प्रमुखों के साथ बैठक
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
क्यों भट्टी की तरह जल रही दिल्ली? ताजा रिपोर्ट ने बताई असली वजह, हीट स्ट्रेस की चपेट में 75 फीसदी राजधानी
क्यों भट्टी की तरह जल रही दिल्ली? ताजा रिपोर्ट ने बताई असली वजह, हीट स्ट्रेस की चपेट में 75 फीसदी राजधानी
बिहार के CM सम्राट चौधरी को दिल्ली में मिला VIP बंगला, पहले नीतीश कुमार का था आवास
बिहार के CM सम्राट चौधरी को दिल्ली में मिला VIP बंगला, पहले नीतीश कुमार का था आवास
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची बंगाल पुलिस तो भड़की TMC, कहा- कोई भी सरकार ऐसे....
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची बंगाल पुलिस तो भड़की TMC, कहा- कोई भी सरकार ऐसे....
RCB Vs GT के बीच खेला जाएगा क्वलीफायर-1, फैंस कैसे देख पाएंगे फ्री में मैच? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी
RCB Vs GT के बीच खेला जाएगा क्वलीफायर-1, फैंस कैसे देख पाएंगे फ्री में मैच? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी
Chand Mera Dil BO Day 4: मंडे को 50 फीसदी घटी ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई, लेकिन 15 करोड़ का आंकड़ा छूने से है इंचभर दूर, जानें- कलेक्शन
मंडे को 50 फीसदी घटी ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई, जानें- चौथे दिन कितना किया कलेक्शन?
ईरान से बातचीत के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, IRGC की नावों और मिसाइल लॉन्च साइट्स पर किया अटैक 
ईरान से बातचीत के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, IRGC की नावों और मिसाइल लॉन्च साइट्स पर किया अटैक 
Haryana Court Clerk Recruitment 2026: हरियाणा कोर्ट में क्लर्क के 1265 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
हरियाणा कोर्ट में क्लर्क के 1265 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
नई SUV पर लाखों खर्च करने से बेहतर हैं ये 5 पुरानी Sedan, फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान
नई SUV पर लाखों खर्च करने से बेहतर हैं ये 5 पुरानी Sedan, फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान
Embed widget