एक्सप्लोरर

बालाकोट एयर स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर वायुसेना ने किया अभ्यास, स्ट्राइक करने वाले पायलट भी हुए शामिल

वायुसेना ने दो साल पहले पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के अड्डों पर एयर स्ट्राइक करके तबाह किया था. इसकी दूसरी वर्षगांठ पर वायुसेना ने स्ट्राइक का अभ्यास किया और इसमें बालाकोट स्ट्राइक का हिस्सा रहे पायलट्स भी शामिल हुए.

नई दिल्लीः बालाकोट स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर मिराज-2000 फाइटर जेट्स से स्पाइस बम एक टारगेट पर स्ट्राइक करने का सफल अभ्यास किया. खास बात है कि वायुसेना ने इस प्रसेसियन-स्ट्राइक का वीडियो भी जारी किया. शनिवार को खुद वायुसेना प्रमुख ने मिराज2000 फाइटर जेट में उन सभी मिराज और सुखोई लड़ाकू विमानों के साथ उड़ान भरी जिन्होनें दो साल पहले पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के अड्डे पर एयर स्ट्राइक की थी.

शनिवार को भारतीय वायुसेना ने अपग्रेडेड मिराज2000 फाइटर जेट के अभ्यास का वीडियो जारी किया. वीडियो के साथ वायुसेना ने कहा कि बालाकोट एयर-स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर उन्हीं (मिराज फाइटर जेट्स की) स्कॉवड्रन ने एक प्रैक्टिस-टारगेट पर प्रेसिसयन-स्ट्राइक की एक्सरसाइज की.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह स्पाइस बम एक पत्थर के मजबूत बंकर-नुमा स्ट्रक्चर के अंदर सुराग कर अंदर दाखिल होता है और फिर आग और धुएं के गुबार के साथ पूरा स्ट्रक्चर ध्वस्त हो जाता है. बम धमाके से धरती तक हिलती हुई दिखाई पड़ती है. ये ठीक वही मिराज और स्पाइस बम था जिसने दो साल पहले 25 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन, जैश ए मोहम्मद के अड्डे पर एयर-स्ट्राइक की थी.

एयर-स्ट्राइक करने वाले पायलट्स ने फाइटर जेट्स को किया फ्लाई इसके साथ ही वायुसेना ने बताया कि शनिवार को वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने मिराज2000 फाइटर जेट में उड़ान भरी. इस फ्लाइंग-फॉर्मेशन के दौरान वायुसेना प्रमुख के साथ वहीं मिराज2000 और सुखोई फाइटर शामिल थे जिन्होनें दो साल पहले बालाकोट पर एयर-स्ट्राइक की थी. इस दौरान इन सभी फाइटर जेट्स को वहीं पायलट फ्लाई कर रहे थे जो दो साल पहले एयर-स्ट्राइक में शामिल थे.

आतंकवाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं आपको बता दें कि भले ही भारत ने एलओसी पर पाकिस्तान के साथ युद्धविराम समझौता कर लिया है, लेकिन ये भी साफ कर दिया है कि आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही अगर भारत पर पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों ने कोई हमला किया तो भारत उन आतंकी संगठनों के खिलाफ बालाकोट और सर्जिकल-स्ट्राइक जैसी जवाबी कारवाई करने से गुरेज नहीं करेगा. यही वजह है कि बालाकोट हमले की दूसरी वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना ने ठीक वैसी ही स्ट्राइक का अभ्यास किया जो दो साल पहले किया था.

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने भी शनिवार को विंग कमांडर अभिनंदन का एक वीडियो जारी किया. ये वीडियो दो साल पहले का है जब विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तानी सेना की हिरासत में थे. वीडियो में अभिनंदन पाकिस्तानी सीमा में अपने फाइटर जेट से दाखिल होने का अनुभव और कश्मीर सहित पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए देखे जा सकते हैं. लेकिन ये एक संपादित वीडियो है जिसमें कई जगह पर कांट-छांट की गई है.

दो साल पहले जैश-ए-मोहम्मद के अड्डों को किया था तबाह दो साल पहले यानि 25 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले को बदला लेने के लिए आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के ट्रेनिंग-अड्डे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था.इसके अगले दिन पाकिस्तानी वायुसेना ने भारत के सैन्य अड्डों पर हमला करने की कोशिश की थी.

 विंग कमांडर अभिनंदन और भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स ने डॉग-फाइटर के दौरान पाकिस्तानी फाइटर जेट्स को खदेड़ दिया था. लेकिन इस दौरान विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तानी एयर-स्पेस में दाखिल हो गए थे. इस दौरान उनका मिग-21 बाइसन फाइटर जेट क्रैश हो गया था. लेकिन क्रेश होने से पहले उन्होनें पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया था. इस कारवाई के दौरान वे पाकिस्तानी सेना की हिरासत में आ गए थे. हालांकि, बाद में पाकिस्तान ने उन्हें रिहा कर दिया था.

यह भी पढ़ें

ABP C-Voter WB Opinion Poll: बंगाल में ममता सरकार कर सकती है वापसी, जानें किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें?

2021 का पहला अंतरिक्ष अभियान आज, ISRO अंतरिक्ष में 19 सैटेलाइट को करेगा लॉन्च

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget