×

एक्सप्लोरर

New Social Media Rules: 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए बनी नई श्रेणी, सरकार ने कड़े किए नियम

केंद्र सरकार ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए नए नियम लागू किए हैं. इसके तहत अब वैसे प्लेटफार्म जहां यूजर्स 50 लाख से अधिक हैं, उन्हें (Significant Social Media Intermediay) केटेगरी में रखा जाएगा. वहीं, इन मीडिया प्लेटफॉर्म्स को तीन अधिकारियों को नियुक्त करना अनिवार्य होगा.

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया को लेकर नए नियम तय किए हैं. इसके तहत अब वैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म जहां यूजर्स 50 लाख से ज्यादा हैं, उसे (Significant Social Media Intermediary) श्रेणी में रखा जाएगा. नए नियमों के मुताबिक, इस श्रेणी में आने वाली कंपनियों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म का दुरुपयोग रोकने के लिए कड़ा नियम लगाना होगा. साथ ही अधिक सावधानी से काम करना होगा.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को तीन मुख्य अधिकारियों की नियुक्ति करनी होगी. इन अधिकारियों में एक प्रमुख अनुपालन अधिकारी, रेजिडेंट शिकायत अधिकारी और नोडल संपर्क अधिकारी शामिल होंगे. इन तीनों अधिकारियों का भारतीय निवासी होना अनिवार्य है. इन अधिकारियों को मंथली फॉलोअप रिपोर्ट पेश करनी होगी. इस रिपोर्ट में यूजर्स से हर महीने मिलने वाली शिकायतें और उसपर की गई कार्रवाई की डिटेल में जानकारी देनी होगी. साथ ही साथ आपत्तिजनक कंटेंट का भी विवरण देना होगा.

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर एन्क्रिप्शन को रोकने पर जोर नहीं

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि सरकार इन मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर एन्क्रिप्शन को रोकने पर जोर नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि जब हम पहले ओरिजिनेटर के बारे में बात कर रहे हैं, तो हम उन्हें कंटेंट का खुलासा करने के लिए नहीं कह रहे हैं. सीधा सवाल ये है कि यह शरारत किसने शुरू की? यह केवल उन मुद्दों के संबंध में होगा जहां सजा पांच साल से अधिक है, जैसे कि सुरक्षा, भारत की संप्रभुता, बलात्कार आदि. "उन्होंने कहा कि कानून के दुरुपयोग से बचने के लिए उचित" सुरक्षा उपाय "किए गए हैं."

अब सोशल मीडिया की होगी तीन स्तरीय निगरानी 

अब सोशल मीडिया की तीन स्तरीय निगरानी होगी. एक शिकायत निवारण तंत्र रखना होगा और शिकायतों का निपटारा करने वाले ऑफिसर का नाम भी रखना होगा. ये अधिकारी 24 घंटे में शिकायत का पंजीकरण करेगा और 15 दिनों में उसका निपटारा करेगा. कंपनियों को महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट 24 घंटों के अंदर हटाने होंगे. कंपनियों को नियमों का पालन करने पर हर महीने सरकार को रिपोर्ट देनी होगी. उन्होंने कहा कि जिसने सबसे पहले आपत्तिजनक पोस्ट डाली, उसके बारे में सरकार को बताना पड़ेगा. तीन महीनों के अंदर नियमों का पालन करना होगा.

ये भी पढ़ें:

गुलाम नबी आज़ाद बोले- राज्यसभा से रिटायर हुआ हूं, राजनीति से नहीं, जम्मू-कश्मीर राज्य के लिए लड़ाई जारी रखूंगा 

New Social Media Rules: सोशल मीडिया के लिए गाइडलाइन्स जारी, सरकार ने कहा- आपत्तिजनक सामग्री और हिंसा मंजूर नहीं

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget