एक्सप्लोरर

मंत्री के मंदिर पहुंचने के दौरान उड़ी कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां, सीएम ठाकरे ने दिए कार्रवाई के आदेश

मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार में वन मंत्री संजय राठौड़ वाशिम जिले के पोहरादेवी मंदिर पहुंचे. इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ गई. बड़ी संख्या में वहां उनके समर्थक जुट गए और उन्होंने मास्क नहीं पहना हुआ था.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वाशिम जिले के पोहरादेवी मंदिर पर इकट्ठा हुई भीड़ को लेकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. मंगलवार महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय राठौड़ वाशिम जिले के पोहरादेवी मंदिर पहुंचे. इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई गईं. इसको लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चिंता जाहिर की है और कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

राज्य के मुख्य सचिव को सीएम ने आदेश देते हुए वाशिम के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है. हालांकि, सीएम दफ़्तर की ओर से जारी प्रेस नोट में मंत्री संजय राठौड़ के नाम का जिक्र नहीं है. अब सवाल ये है कि क्या मंत्री पर कार्रवाई होगी?

मंगलवार को महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ ने पोहरादेवी के मंदिर में दर्शन किए. इस दौरान उनके कई समर्थक बिना सोशल डिस्टेंसिंग और बिना मास्क के नजर आए. बीजेपी ने कोरोना नियमों का उल्लंघन करने को लेकर संजय राठौड़ पर कार्रवाई की मांग की.

एक तरफ महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उद्धव सरकार लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करने की नसीहत दे रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार के मंत्री ने ही इसका पालन नहीं कर रहे हैं. संजय राठौड़ बीते कई दिनों से गायब चल रहे थे. उनका नाम पुणे कि एक टिक-टॉक आर्टिस्ट की आत्महत्या में सामने आया था.

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. इसको देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को यहां तक कहना पड़ा कि अगर लोगों ने मास्क नहीं पहने और कोरोना के नियमों की अनदेखी की तो फिर से लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6218 नए मामले सामने आए हैं और इस वायरस की वजह से 51 और लोगों की मौत हुई है. नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 21 लाख 12 हजार 312 हो गई है.

मुंबईः रेल टिकटों के अवैध खरीद-फरोख्त को लेकर रेलवे ने तेज की छापेमारी 

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
मिडिल ईस्ट वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! जानें रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
दिल्ली: महरौली बिल्डिंग हादसे का Live वीडियो आया सामने, पलभर में भरभराकर गिर गई 5 मंजिला इमारत
शिव की जय जयकार से गूंजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कैलाश खेर ने बांधा समां; दिखा अद्भुत नजारा
शिव की जय जयकार से गूंजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कैलाश खेर ने बांधा समां; दिखा अद्भुत नजारा
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
'मेरी दुनिया खत्म...', जब बॉबी देओल को लग गई थी नशे की लत, मुश्किल दौर में वाइफ ने भी छोड़ दिया था साथ?
Exclusive: प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
प्रेम के लिए लांघी सरहद, PoK से LoC पार कर बारामूला पहुंचा जीशान, प्रेमिका संग सेना ने हिरासत में लिया
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
शांति वार्ता के बीच ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- 'जब तक अधिकार सुरक्षित नहीं, तब तक...'
हर साल क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन? सामने आ गई बड़ी वजह, जानिए पूरी जानकारी
हर साल क्यों महंगे होते जा रहे हैं स्मार्टफोन? सामने आ गई बड़ी वजह, जानिए पूरी जानकारी
IPL 2026: GT vs RCB फाइनल से पहले फैंस के बीच बवाल, इंटरनेट पर जमकर गदर काट रहे मीम
IPL 2026: GT vs RCB फाइनल से पहले फैंस के बीच बवाल, इंटरनेट पर जमकर गदर काट रहे मीम
Embed widget