×

एक्सप्लोरर

कोकीन केस में बीजेपी नेता राकेश सिंह गिरफ्तार, पामेला गोस्वामी ने लगाया था फंसाने का आरोप

राकेश सिंह को पूर्वी बर्दवान से गिरफ्तार किया गया है. कोकिन कांड में गिरफ्तार पामेला गोस्वामी ने राकेश सिंह पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया था.

कोलकाता: कोकीन कांड में बीजेपी नेता राकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें पूर्वी बर्दवान से कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. इससे थोड़ी देर पहले ही कोलकाता पुलिस ने राकेश सिंह के दो बेटों को हिरासत में लिया था. पुलिस की टीम ने राकेश सिंह के घर पर छापेमारी की और तीन घंटे की छानबीन के उनके दो बेटों को हिरासत में ले लिया. बाद में दोनों बेटों को भी पुलिस ने गिफ्तार कर लिया. पुलिस के सर्च के दौरान ड्यूटी में जो अफ़सर्स थे उनको रोकने की कोशिश करने की वजह से दोनों बेटों को गिरफ्तार किया गया. बता दें कि कोकिन कांड में गिरफ्तार पामेला गोस्वामी ने राकेश सिंह पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया था.

क्या है पूरा मामला?

19 फरवरी को बीजेपी की युवा नेता पामेला गोस्वामी को कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इस गिरफ्तारी के बाद पामेला गोस्वामी ने बीजेपी के ही नेता राकेश सिंह पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया. पामेला ने कहा कि इस पूरे मामले की सीआईडी से जांच करवाई जानी चाहिए. उन्होंने राकेश सिंह की गिरफ्तारी की मांग की थी.

पुलिस कस्टडी में हैं पामेला

बीजेपी की नेता पामेला गोस्वामी फिलहाल 25 फरवरी तक पुलिस की कस्टडी में हैं. पामेला के साथ उनके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया था. पामेला की गाड़ी और बैग से 100 ग्राम कोकीन बरामद किया गया था. इस मामले में पुलिस ने 21 फरवरी को पामेला गोस्वामी के ब्यूटी पार्लर पर भी छापेमारी की थी.

आज क्या कुछ हुआ?

मंगलवार को जब पुलिस की टीम राकेश सिंह के घर पर पहुंची तो पुलिस को घर में घुसने से रोका गया. अधिकारियों ने कहा कि पुलिस कर्मियों की एक टीम न्यू अलीपुर पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के सिलसिले में बीजेपी राज्य समिति के सदस्य राकेश सिंह के आवास पर पहुंची थी. अधिकारियों ने कहा कि राकेश सिंह के बेटे साहेब ने दक्षिण-पश्चिम कोलकाता के वाटगुंगे पुलिस थाना क्षेत्र स्थित अपने घर में घुसने के लिए पुलिसकर्मियों से कानूनी दस्तावेज की मांग की जिस पर दोनों तरफ से बहस हुई. पुलिस का कहना है कि उन्होंने परिवार को सभी दस्तावेज दिखाए और वे कानून के मुताबिक काम कर रहे थे.

राकेश सिंह से मामले के संबंध में कोलकाता पुलिस के मुख्यालय लालबाजार में आज पेश होने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि वह किसी काम से दिल्ली जा रहे हैं और 26 फरवरी को शहर में लौटने के बाद पुलिस के सामने पेश होंगे.

टूलकिट विवादः दिशा रवि को जमानत, हिंसा और देश के खिलाफ साजिश रचने का संबंध साबित नहीं कर पाई दिल्ली पुलिस 

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget