×

एक्सप्लोरर

दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में हुआ इजाफा, गुरुवार को 220 नए मामले आए सामने

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमण जोर पकड़ने लगा है. बीते दिन कोरोना के 220 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं विशेषज्ञों ने अलर्ट जारी कर दिया है कि राजधानी ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए खास ध्यान देने की जरूरत है. एक्सपर्ट्स की राय के मुताबिक कोविड 19 के न्यू क्लस्टर की पहचान के लिए हाई अलर्ट पर रहने की जरूरत है.

राजधानी दिल्ली में कोरोना एक बार फिर से अपनी रफ्तार बढ़ाने लगा है. गुरुवार यानी 25 फरवरी को राजधानी में कोरोना संकमण के 220 नए केस सामने आए जो इस महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा है. हालांकि अच्छी बात यह है कि गुरुवार को राजधानी में कोरोना के कारण एक भी मौत नहीं हुई. फरवरी में यह चौथा दिन था जब कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई. इससे एक दिन पहले कोरोना संक्रमण के 200 मामले सामने आए थे लेकिन 2 लोगों की मौत भी हुई थी. इस तरह दिल्ली में अब तक 10,905 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गई है. एक फरवरी से 23 फरवरी के बीच रोजाना कोरोना संक्रमण के मामले 200 से नीचे थे लेकिन गुरुवार को इनकी संख्या 200 को पार कर गई. इससे पहले 28 जनवरी को दिल्ली में कोरोना के इससे कम 199 मामले सामने आए थे.

0.34 प्रतिशत पोजिटिव रेट

आंकड़ों के मुताबिक 15 जनवरी से 26 जनवरी के बीच कोरोना संक्रमितों की रोजाना संख्या 148 से 299 के बीच थी. 9 महीनों के गैप के बाद 19 फरवरी को राजधानी में कोरोना के कारण पहली बार एक भी मौत नहीं हुई थी. इसके अलावा 13 और 17 फरवरी को भी कोरोना संक्रमण के कारण मौत का आंकड़ा शून्य था. दिल्ली के आधिकारियों के मुताबिक राजधानी में दिल्ली में कोरोना की पोजिटिव रेट 0.34 प्रतिशत है. अब तक दिल्ली में 6.38 लाख लोग कोरोना पॉजिटीव हो चुके हैं. गुरुवार तक दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामले 1169 थे. दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को 63,998 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ. दिल्ली में पिछले नौ महीनों में कोरोना के सबसे कम मामले 16 फरवरी को आए. इस दिन 94 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए.

प्रशासन को अलर्ट रहना जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, उसमें अधिकारियों को खास ध्यान दिए जाने की जरूरत है. कोविड-19 के न्यू क्लस्टर की पहचान के लिए हाई अलर्ट पर रहने की आवश्यकता है. दिल्ली में अब ट्रेन और विमान सेवा पूरी तरह से सक्रिय है. ऐसे में, पूरे राज्य में लोगों की आवाजाही बढ़ रही है. एक्सपर्ट का कहना है कि संक्रमित इलाकों से दूसरे इलाकों में कोरोना फैलने की पूरी आशंका को देखते हुए इमरजेंसी सर्विस को अलर्ट कर देना चाहिए. इधर गुरुवार को पूरे देश में कोरोना के साढ़े सोलह हजार केस सामने आए. साथ ही पूरे देश में 148 लोगों की मौत भी हुई. देश में कोरोना पोजिटिव और कोरोना से मौत के ये आंकड़े 28 जनवरी के बाद सबसे अधिक है.

ये भी पढ़ें

Mukesh Ambani House: 'पूरे अबांनी परिवार को उड़ाने की धमकी', जानिए- इस मामले की अब तक की 10 बड़ी बातें

अगर आपने वैक्सीन के लिए App पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो क्या टीका नहीं लगेगा? जानिए- जवाब

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही

वीडियो

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
08 july 2026
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल
अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार
IITan बाबा की बहन ने इस बात के लिए अपने भाई से मांगी माफी, कहा- 'वो सही रास्ते पर था लेकिन हम ही...'
हन ने इस बात के लिए अपने भाई से मांगी माफी, कहा- 'वो सही रास्ते पर था लेकिन हम ही...'
Embed widget