×

एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश में कल सामने आए 14199 नए मामले, अबतक 1 करोड़ 11 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

भारत पिछले कुछ दिनों से एक्टिव केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है. ये भारत में सामने आए कुल संक्रमित मामलों का 1.32% है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत मे कोरोना से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 97.25% है, जबकि मृत्यु दर 1.4 फीसदी है.

Coronavirus India: देश में एक बार फिर जानलेवा कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस महामारी के 14 हजार 199 नए मामले सामने आए हैं. वहीं कल 83 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अबतक एक करोड़ 11 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. जानिए देश में आज कोरोना की स्थिति क्या है.

अबतक एक लाख 55 हजार 813 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या एक करोड़ दस लाख 5 हजार 850 पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 56 हजार 385 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब बढ़कर एक लाख 50 हजार 55 हो गई है. वहीं, कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या एक करोड़ छह लाख 99 हजार 410 है. देश में अबतक कुल एक करोड़ 11 लाख 16 हजार 854 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.

रिकवरी दर बढ़कर अब 97.25 फीसदी हुई

भारत पिछले कुछ दिनों से एक्टिव केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है. ये भारत में सामने आए कुल  संक्रमित मामलों का 1.32% है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगतार संक्रमण के मामले सामने आ रहे है. वहीं 74 फीसदी एक्टिव केस भारत के दो राज्यओं में है. ये राज्य है महाराष्ट्र और केरल. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत मे कोरोना से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 97.25% है, जबकि मृत्यु दर 1.4 फीसदी है. 

महाराष्ट्र में कोरोना का यू-टर्न

बता दें कि महाराष्ट्र में साप्ताहिक सकारात्मकता यानी वीकली पाजिटिविटी रेट 4.7% से बढ़कर 8% हो गया है. चिंता का विषय मुंबई उपनगरीय क्षेत्र हैं, जहां साप्ताहिक मामलों में 19% की वृद्धि हुई है. नागपुर, अमरावती, नासिक, अकोला और यवतमाल में साप्ताहिक मामलों में क्रमश 33%, 47%, 23%, 55% और 48% की वृद्धि हुई है. महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 6,971 नए मामले सामने आए है. वहीं, 2,417 लोग डिस्चार्ज हुए है और 35 लोगों की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में कोरोना केस में भारी इजाफे के बाद बढ़ी सख्ती, पूरी तरह लॉकडाउन को लेकर उद्धव ठाकरे ने दी ये चेतावनी

नहीं टला खतरा: एम्स डायरेक्टर बोले- नए कोविड स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, हर्ड इम्युनिटी हासिल करना मुश्किल

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

चीन पागलों की तरह सोना खरीदते जा रहा है. पिछले 22
सही गैजेट्स चुनकर और एक साथ सब कुछ खरीदने के जगह
Onion Free Dishes: प्याज महंगा हो गया! इसके बिना ही बनाएं ये 7 टेस्टी डिश, स्वाद में नहीं होगी कमी
IPL 2024: क्या है स्लो-ओवर रेट पेनल्टी
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget