एक्सप्लोरर

नीति आयोग की बैठक में बोले केजरीवाल- 70 सालों में मैन्युफैक्चरिंग पर ध्यान नहीं दिया, अब युद्ध स्तर पर काम करने की ज़रूरत

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार की तरफ से छह मुद्दों के ऊपर जो सामान्य वक्तव्य है, उसे हम पहले ही सौंप चुके हैं. मैं प्रधानमंत्री का ध्यान दो मुद्दों की ओर आकर्षित करना चाहता हूं कि पिछले 70 सालों के अंदर हमारे देश में मैन्युफैक्चरिंग को बिल्कुल तवज्जो नहीं दिया गया. जिसका खामियाजा आज हमारा देश भुगत रहा है.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक को संबोधित किया. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने पिछले 70 सालों के अंदर मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब इस पर युद्ध स्तर पर काम करने की जरूरत है. एक तरफ चीन बॉर्डर पर ललकार रहा है और दूसरी तरफ भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट बढ़ाता जा रहा है, लेकिन हम सब प्रयास करें तो मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भारत चीन को पीछे छोड़ सकता है.

गवर्निंग काउंसिल की बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली सरकार की तरफ से छह मुद्दों के ऊपर जो सामान्य वक्तव्य है, उसे हम पहले ही सौंप चुके हैं. मैं प्रधानमंत्री का ध्यान दो मुद्दों की ओर आकर्षित करना चाहता हूं कि पिछले 70 सालों के अंदर हमारे देश में मैन्युफैक्चरिंग को बिल्कुल तवज्जो नहीं दिया गया. जिसका खामियाजा आज हमारा देश भुगत रहा है. धीरे-धीरे हालात यह हो गए हैं कि लोग मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से निकल कर ज्यादातर व्यापार, ट्रेडिंग और सर्विस सेक्टर की तरफ बढ़ते जा रहे हैं और हमारा देश मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में लगातार पिछड़ता जा रहा है. अभी पिछले साल भर से हम देख रहे हैं कि किस तरह से देश के समक्ष दो तरह की सबसे बड़ी समस्या आई. इसमें एक कोविड की समस्या आई, जिसकी वजह से मैन्युफैक्चरिंग ज्यादा प्रभावित हो गई और बहुत जबरदस्त बेरोजगारी फैल गई. वहीं, दूसरी ओर चीन एक तरफ बॉर्डर पर हमें ललकार रहा है और साथ-साथ हमारे बाजारों के अंदर चीन के प्रोडक्ट बहुत बड़े स्तर पर भारतीय प्रोडक्ट को रिप्लेस करते जा रहे हैं. इससे मुझे लगता है कि मैन्युफैक्चरिंग को हमें बहुत ही ज्यादा महत्व देते हुए इसे बढ़ावा देना चाहिए."

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "मेरा यह सुझाव है कि केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारें मिलकर देश भर में मैन्युफैक्चरिंग हब बनाएं. उन मैन्युफैक्चरिंग हब में आयात के विकल्प और निर्यात के लिए बहुत बड़े स्तर पर अगर हम तत्परता के साथ अपने इंडस्ट्रियलिस्ट, मैन्युफैक्चरर्स और खासतौर से छोटे और मझोले इंडस्ट्री को सारी सुविधाएं दें, बड़े पैमाने पर टैक्स में रियायत दें और सभी सहूलियतें दें, जिससे कि वो चीन से भी सस्ता माल हमारे देश के अंदर बना सकें. इससे हमारे देश में रोजगार भी पैदा होगा, हमारा देश मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में चीन को दुनिया भर में पीछे छोड़ देगा और जीडीपी में भी सुधार होगा."

बेरोजगारी के मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा, "देश का युवा आगे आने के लिए तत्पर है और हमारे देश का जो युवा है, उसके अंदर नए उद्योग शुरू करने के लिए और नए बिजनेस शुरू करने के लिए पूरी उर्जा है. इसलिए स्टार्टअप को हमें बहुत बड़े स्तर पर बढ़ाने की जरूरत है. इससे युवा न केवल स्वरोजगार तैयार करेंगे, बल्कि उससे नए रोजगार बड़े पैमाने पर पैदा किए जा सकते हैं. एक समय ऐसा था, जब आईआईटी के बहुत सारे लोग देश छोड़ कर बाहर जाया करते थे. लेकिन पिछले 10 से 15 सालों के अंदर यह ट्रेंड कम हुआ है. अब हमारे देश का युवा हमारे देश के अंदर रह कर अपना नया उद्योग और व्यापार शुरू करना चाहता है. अगर हम सभी सरकारें मिल जाएं, चाहे वो केंद्र सरकार हो या राज्य सरकारें हों और अपने युवाओं को सभी सहूलियत दी जाएं, तो मैं समझता हूं कि हमारा युवा देश की प्रगति में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है."

कांग्रेस नेता नाना पटोले का अक्षय-अमिताभ पर निशाना, बोले- वो सच्चे हीरो नहीं हैं अगर होते तो...  

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget