×

एक्सप्लोरर

दिल्लीः एक्टिविस्ट की हत्या की साजिश रचने के आरोप में 2 बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों कई अहम खुलासे किए हैं.

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनपर आरोप है कि ये दोनों बदमाश एक ऐक्टिविस्ट की हत्या की साजिश रच रहे थे. आर के पुरम पुलिस ने इन दोनों बदमाशों को वेंकटेश्वर मार्ग से गिरफ्तार किया गया है. हालांकि मामले की संवेदनशीलता देखते हुए पुलिस ने एक्टिविस्ट का नाम नहीं बताया है लेकिन पुलिस के मुताबिक ये ऐक्टिविस्ट कश्मीर के मुद्दों पर अपनी बात रखते है. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पुलिस को दो बदमाशों के आरके पुरम में आने की जानकारी मिली थी. पुलिस को पता चला कि दो बदमाश दिल्ली के आर के पुरम इलाके में आने वाले हैं और उनके पास हथियार भी हैं इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने जब इन दोनों बदमाशों की तलाशी ली गई तो इनके पास से दो पिस्तौल दो देसी कट्टे और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपी पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले हैं जब इनसे से पूछताछ की गई तो पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि पंजाब की जेल में बंद प्रिंस नाम के एक शख्स ने इन्हें इस एक्टिविस्ट को मारने की सुपारी दी थी.

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक जो पिस्तौल बरामद की गई है उसे देख कर ऐसा लगता है कि वो पाकिस्तान में बनी है. हालांकि जांच की जा रही है. दोनों बदमाशों के नाम सुखविंदर और लखन है दोनों से पूछताछ की जा रही है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी भी इन दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रहे है और ये पता करने की कोशिश कर है कि आखिरकार अभी तक कि पूछताछ में जो भी इन्होंने खुलासा किया है उसमें कितनी सच्चाई है और एक ऐक्टिविस्ट की हत्या रचने की साजिश के पीछे क्या राज है.

जम्मू में असंतुष्ट नेताओं का जमावड़ा, कपिल सिब्बल बोले- कमजोर होती कांग्रेस को मजबूत करना है 

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget