×

एक्सप्लोरर

MCD उपचुनाव: दिल्ली स्टेट इलेक्शन कमीशन की कार्रवाई, आचार संहिता उल्लंघन के मामले में DIP डायरेक्टर को ट्रांसफर करने का आदेश किया जारी

दिल्ली में आज नगर निगम की 5 सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर वोट डाले जा रहे हैं. इसी बीच स्टेट इलेक्शन कमिशन ने अचार संहिता का उल्लंघन करने पर दिल्ली के डायरेक्टरेट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी के डायरेक्टर का ट्रांसफर कर दिया है.

दिल्ली में आज नगर निगम की 5 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिये मतदान किया जा रहा है. इस दौरान दिल्ली स्टेट इलेक्शन कमीशन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. दिल्ली स्टेट इलेक्शन कमीशन ने चुनाव के दौरान लगाई जाने वाली आचार संहिता के उल्लंघन के तहत दिल्ली के डायरेक्टरेट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी के डायरेक्टर को ट्रांसफर करने का आदेश जारी किया है.

दिल्ली स्टेट इलेक्शन कमीशन के एक वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम उपचुनाव के चलते दिल्ली में आचार संहिता लागू है. लेकिन उपचुनाव के लिये मतदान से ठीक एक दिन पहले 27 फरवरी को दिल्ली के कई प्रमुख अखबारों में दिल्ली सरकार के आधे पेज के विज्ञापन दिये गये थे. जिस विज्ञापन पर कार्रवाई की गई है उनमें दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली में प्रोपर्टी खरीद के लिये सर्किल रेट कम करने का प्रचार किया गया था. जिसके बाद दिल्ली स्टेट इलेक्शन कमीशन की ओर से एक शो कॉज नोटिस जारी किया गया था.

MCD उपचुनाव: दिल्ली स्टेट इलेक्शन कमीशन की कार्रवाई, आचार संहिता उल्लंघन के मामले में DIP डायरेक्टर को ट्रांसफर करने का आदेश किया जारी

स्टेट इलेक्शन कमीशन ने पाया दोषी 

शो कॉज नोटिस में कहा गया है कि मतदान से एक दिन पहले पब्लिक के पैसे से सत्ता में बैठी पार्टी की उपलब्धियों के प्रचार वाला विज्ञापन प्रकाशित किया गया है जिसे स्टेट इलेक्शन कमीशन ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन माना है. नोटिस में 27 फरवरी शाम 4 बजे तक जवाब दाखिल करने को कहा गया था. दिल्ली स्टेट इलेक्शन कमीशन के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक DIP डायरेक्टर की ओर से दाखिल जवाब को संतोषजनक नहीं माना गया और इस पर दोबारा विस्तृत जवाब मांगा गया है. हालांकि अंतरिम कार्रवाई करते हुए दिल्ली स्टेट इलेक्शन कमीशन ने DIP डायरेक्टर को ट्रांसफर करने का निर्देश दिया है.

5 सीटों पर किया जा रहा मतदान 

गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के लिये आज मतदान किया जा रहा है. जिन 5 सीटों पर मतदान किया जा रहा है उनमें 2 उत्तरी दिल्ली नगर निगम और 3 पूर्वी दिल्ली नगर निगम की सीटें हैं.
यह भी पढ़ें 
IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Fauzi Release Date: 'फौजी' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, प्रभास का इंटेंस अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट

वीडियो

10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
Indian Railways Toilet History: 50 साल तक बिना टॉयलेट चलती थीं ट्रेनें, इस एक शख्स के मजेदार खत ने शुरू करवाई थी यह व्यवस्था
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स

Embed widget