एक्सप्लोरर

पहली डिजिटल जनगणना के लिए सरकार ने कसी कमर, जून से शुरू करने की तैयारी

कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से जनगणना का काम स्थगित कर दिया गया था. जनगणना और एनपीआर को अपडेट करने की तैयारी पिछले साल ही पूरी हो चुकी है. जनगणना के दौरान डाटा जुटाने वाले कर्मियों की ट्रेनिंग भी हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जून से मतगणना शुरू होने की संभावना है.

नई दिल्ली : इस साल जून से जनगणना और एनपीआर को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। पहली बार डिजिटल होने वाली जनगणना के लिए डाटा जुटाने वाले कर्मियों की ट्रेनिंग हो चुकी है. दरअसल, कोरोना महामारी के कारण जनगणना की प्रक्रिया को रोकना पड़ा था. अब इसे अगले साल फरवरी तक पूरा करने की तैयारी है. चूंकि स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और अधिक आयु वर्ग के प्राथमिकता वाले समूहों को कोरोना की वैक्सीन लगाने के बाद जून तक पांच राज्यों में चुनाव का काम भी पूरा हो जाएगा, ऐसे में मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जून से मतगणना शुरू होने की पूरी संभावना है.

उम्मीद की जा रही है कि प्राथमिकता वाले समूहों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया जून तक पूरी हो सकती है. इसके साथ ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव मई तक समाप्त होने के बाद वहां के कर्मचारी भी जनगणना के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. ऐसे में दो महीने की देरी से शुरू होने के बावजूद जनगणना का पहला चरण और एनपीआर अपडेट करने की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरा करने की कोशिश की जाएगी, ताकि एक फरवरी से मूल जनगणना का काम शुरू हो सके.

लॉकडाउन के कारण किया गया था स्थगित 

उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया जनगणना और एनपीआर को अपडेट करने की तैयारी पिछले साल ही पूरी कर चुका है. जनगणना के दौरान डाटा जुटाने वाले कर्मियों की ट्रेनिंग भी पूरी हो चुकी है. पहली बार डिजिटल होने वाली जनगणना की पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन कोरोना के कारण 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था.

बता दें कि सामान्य तौर पर जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाती है. एक अप्रैल से 30 सितंबर तक पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाती है तथा दूसरे चरण में आबादी की गणना की जाती है. 2011 में पहली बार आम लोगों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति का पता लगाने के लिए एनपीआर के डेटा भी पहले चरण में जुटाए गए थे. 2021 में भी एनपीआर के इन डेटा को कई अन्य बिंदुओं पर अपडेट करने की तैयारी थी.

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
सूर्या मर्डर केस के आरोपी असद के घर पर नोटिस चस्पा, ढोल बजाकर किया ऐलान; 15 दिन का अल्टीमेटम
सूर्या मर्डर केस के आरोपी असद के घर पर नोटिस चस्पा, ढोल बजाकर किया ऐलान; 15 दिन का अल्टीमेटम
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर बोले- 'लोग इतने खाली हैं कि कुछ भी...'
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
दिल्ली में SPA की बिल्डिंग में लगी आग पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में...
दिल्ली में SPA की बिल्डिंग में लगी आग पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में...
फिल्म 'धुरंधर' को लेकर पाकिस्तान के पत्रकार के बयान से कुमार विश्वास गदगद, विरोधियों को सुनाई खरी-खोटी
फिल्म 'धुरंधर' को लेकर पाकिस्तान के पत्रकार के बयान से कुमार विश्वास गदगद, विरोधियों को सुनाई खरी-खोटी
मसालदानी में रखी हल्दी असली है या नकली, ऐसे करें पहचान
मसालदानी में रखी हल्दी असली है या नकली, ऐसे करें पहचान
Embed widget