एक्सप्लोरर

राकेश टिकैत ने किसानों से कहा- ट्रैक्टरों में तेल भरवाकर रखें, कभी भी आ सकती है दिल्ली की कॉल

बागपत में बीते रोज़ राकेश टिकैत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कृषि कानून को वापस नहीं लिया गया तो, किसान 40 लाख ट्रैक्टर से दिल्ली पहुंचेगा.

नई दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कृषि कानूनों में संशोधन के सवाल पर कहा है कि हमें संशोधन नहीं चाहिए, क़ानून खत्म होना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने शामली की महापंचायत में किसानों से कहा कि वो अपने ट्रैक्टरों में तेल भरवा कर रखें, कभी भी दिल्ली की कॉल आ सकती है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि एमपी-एमएलए अपनी पेंशन छोड़ दें.

राकेश टिकैत ने कहा, "हमें संशोधन नहीं चाहिए, क़ानून खत्म होना चाहिए, बिना पूछे आपने कानून बना दिया और फिर पूछते हो कि इसमें कमी क्या है? अनाज को तिजोरी में बंद करना चाहते हैं, भूख पर व्यापार करना चाहते हैं, ऐसा नहीं होगा."

आपको बता दें कि इससे पहले बागपत में बीते रोज़ राकेश टिकैत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कृषि कानून को वापस नहीं लिया गया तो, किसान 40 लाख ट्रैक्टर से दिल्ली पहुंचेगा. महापंचायत में उन्होंने कहा, "दिल्ली में कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा. पूरे देश से किसान 40 लाख ट्रैक्टर से दिल्ली पहुंचेगा. किसान ट्रैक्टर में तेल डाल कर तैयार रहे. कृषि कानून बनने से पहले उद्योगपतियों के गोदाम बन गए. इनको तोड़कर छप्पर में तब्दील किया जाएगा. देश को लूटने वालों को भागना पड़ेगा."

एंटीलिया धमकी मामला: संदिग्ध अपराधियों को तलाशना हुआ मुश्किल, सीसीटीवी में टोल को पार करते नहीं आए नजर 

IPL

ABP Shorts

View More
Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
यह बहु-ब्रांडेड रिटेल माइक्रो-कैप कंपनी 1.05 करोड़ वारंट के रूपांतरण को पूरा करती है; चुकता पूंजी बढ़कर 14.06 करोड़ रुपये हो गई।
यह बहु-ब्रांडेड रिटेल माइक्रो-कैप कंपनी 1.05 करोड़ वारंट के रूपांतरण को पूरा करती है; चुकता पूंजी बढ़कर 14.06 करोड़ रुपये हो गई।
PM मोदी ने ट्रंप से हाथ तो मिलाया, लेकिन गले नहीं
PM मोदी ने ट्रंप से हाथ तो मिलाया, लेकिन गले नहीं
मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला rocky
मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य, बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला sharma
खान सर का नार्को टेस्ट हो, रौशन आनंद की बड़ी मांग, बोले- 'जब तक मैं अपने भाई
खान सर का नार्को टेस्ट हो, रौशन आनंद की बड़ी मांग, बोले- 'जब तक मैं अपने भाई
Malegaon Municipal Corporation Election Live Updates: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के वोटों की गिनती आज, ताज़ा नतीजों के लिए बने रहें
Malegaon Municipal Corporation Election Live Updates: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के वोटों की गिनती आज, ताज़ा नतीजों के लिए बने रहें
बोनस इश्यू: मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक में 15% की वृद्धि, ट्रेडिंग वॉल्यूम 2 सप्ताह की औसत वॉल्यूम से
बोनस इश्यू: मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक में 15% की वृद्धि, ट्रेडिंग वॉल्यूम 2 सप्ताह की औसत वॉल्यूम से
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर बड़ा एक्शन, भारत में बंद हुआ 'X' अकाउंट sharma
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर बड़ा एक्शन, भारत में बंद हुआ 'X' अकाउंट
Heer Sara Review: हर लड़की को देखनी चाहिए अपने लिए हीर और सारा की कहानी, पत्रलेखा और मानवी गगरू का कमाल का काम
Heer Sara Review: हर लड़की को देखनी चाहिए अपने लिए हीर और सारा की कहानी, पत्रलेखा और मानवी गगरू का कमाल का काम
Embed widget