एक्सप्लोरर

FCI अब सीधे किसानों के खाते में भेजेगी उनके अनाज का पैसा, नहीं बढ़ेगी गरीबों को मिलने वाले सस्ते अनाज की क़ीमत

खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब आने वाले सीजन में किसानों की अनाज खरीद की कीमत सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी. इसके साथ ही उनका कहना है कि गरीबों को मिलने वाले सस्ते अनाज की कीमत में कोई बढ़ोत्तरी नहीं होगी.

नई दिल्लीः किसानों के अनाज की खरीद का मसला दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन का एक प्रमुख बिंदु है. खरीद के न्यूनयम समर्थन मूल्य को क़ानूनी तौर पर अनिवार्य बनाने की मांग की जा रही है. हालांकि सरकार इसके लिए तैयार नहीं दिख रही है.

किसानों के खाते में भेजी जाएगी खरीद की रकम

अब खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने किसानों के अनाज की खरीद से जुड़ा एक बड़ा ऐलान किया है. मंत्रालय ने इस मामले में एक बड़ा फ़ैसला किया है. खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि आने वाले खरीद सीजन से किसानों को उनकी उपज की बिक्री का पैसा सीधा उनके खाते में भेजने का फ़ैसला किया गया है. इसकी शुरुआत करते हुए केंद्र सरकार ने पंजाब और हरियाणा सरकार से कहा है कि जल्द शुरू होने जा रहे रबी खरीद सीजन से ही किसानों को उनकी उपज की बिक्री का पैसा उनके खाते में ही भेजें.

कई राज्यों में योजना शुरू करने की तैयारी

इतना ही नहीं , खाद्य मंत्रालय के मुताबिक़ सरकार पूरे देश में बायो ऑथेंटिकेशन (जैसे आधार) के ज़रिए अनाज ख़रीदने की योजना पर काम कर रही है. मंत्रालय के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश में ये काम शुरू किया गया है जबकिं ओडिसा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश भी इस व्यवस्था को शुरू करने के इच्छुक हैं.

नहीं बढ़ेंगे गरीबों को मिलने वाले अनाज की कीमत

उधर खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गरीबों को दिए जा रहे सस्ते अनाज की कीमत में कोई बढोत्तरी नहीं की जाएगी. हाल ही में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण में इस बात की वक़ालत की गई थी. योजना के तहत देश के 80 करोड़ से भी ज़्यादा लोगों को चावल 3 रुपए प्रति किलो, गेहूं 2 रुपए प्रति किलो और एक मोटा अनाज 1 रुपए प्रति किलो दिया जाता है.

इसे भी पढ़ेंः रोमानिया की ब्यूटी क्वीन का 'बहुत खूबसूरत' होना बना जी का जंजाल, नौकरी से हटाने की बताई वजह

मालद्वीप के अलावा इन पांच देशों ने वैक्सीन लगवा चुके पर्यटकों के लिए खोले दरवाजे

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
वॉर और डील पर ईरान की मीडिया के दावों से भड़का व्हाइट हाउस, कहा- सब झूठी और मनगढ़ंत कहानियां
वॉर और डील पर ईरान की मीडिया के दावों से भड़का व्हाइट हाउस, कहा- सब झूठी और मनगढ़ंत कहानियां
UCC पर हिमंत का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ओवैसी बोले- मुसलमानों पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश; असम विधानसभा से बिल पास
असम में UCC बिल पास: बहुविवाह पर रोक, लिव-इन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, ओवैसी बोले मुसलमानों पर...
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
बहू को ससुराल में 'एडजस्ट' करने की सलाह देना क्रूरता नहीं, आपसी रंजिश के लिए कानून का दुरुपयोग गलत : सुप्रीम कोर्ट
बहू को ससुराल में 'एडजस्ट' करने की सलाह देना क्रूरता नहीं, आपसी रंजिश के लिए कानून का दुरुपयोग गलत : सुप्रीम कोर्ट
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
Embed widget