एक्सप्लोरर

Gujarat Civic Bodies Election: गुजरात में बीजेपी की जबरदस्त जीत, लेकिन केजरीवाल-ओवैसी ने भी गाड़ा झंडा

Gujarat Civic Bodies Election: सत्तारूढ़ बीजपी ने राज्य के सभी छह नगर निगमों की 576 में से 483 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी.कांग्रेस फिसड्डी साबित हुई, जबकि आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने इस बार झंडा गाढ़ दिया.

Gujarat Civic Bodies Election: बीजेपी ने गुजरात में छह नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है. सत्तारूढ़ बीजपी ने राज्य के सभी छह नगर निगमों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर और भावनगर में 576 में से 483 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी. इन नगर निगमों के चुनाव के लिए मतदान 21 फरवरी को हुआ था. बड़ी बात यह कि राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, जबकि आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने इस बार झंडा गाढ़ दिया.

सूरत में नहीं दिखी कांग्रेस की 'सूरत'

दिलचस्प बात यह है कि सूरत में कांग्रेस को एक भी सीट हासिल नहीं हुई. सभी नगर निगमों को मिलाकर कांग्रेस केवल 55 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई. कांग्रेस ने तीन नगर निगमों में केवल एक अंक में सीटें जीतीं. कांग्रेस ने अहमदाबाद में 25, राजकोट में चार, जामनगर में 11, भावनगर में आठ और वडोदरा में सात सीटें जीतीं.

आप ने गुजरात में मनाया 'बर्थडे'

राज्य में नगर निकाय चुनावों में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी (आप) ने 27 सीटों पर जीत हासिल की और ये सभी सीटें उसने सूरत में जीती. आप सूरत नगर निगम में मुख्य विपक्ष के रूप में उभरी है. आप ने छहों नगर निगमों में कुल 470 उम्मीदवार उतारे थे.

आप के बर्थडे पर केजरीवाल बोले- थैंक्यू

इस चुनाव में जीत से गदगद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में ‘नई राजनीति’ की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों को बधाई दी. केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, "नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों को दिल से बधाई." पार्टी ने बताया है कि केजरीवाल राज्य के लोगों का धन्यवाद देने के लिए 26 फरवरी को गुजरात में एक रोड शो करेंगे.

केक AAP ने काटा, लेकिन गिफ्ट बीजेपी को मिला

बीजेपी ने अहमदाबाद में 192 सीटों में से 159, राजकोट में 72 सीटों में से 68, जामनगर में 64 में से 50 सीटें, भावनगर में 52 सीटों में से 44, वडोदरा में 76 सीटों में से 69 और सूरत में 120 सीटों में से 93 सीटें जीतीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की इस जीत को ‘अति विशेष’ करार दिया और कहा कि दो दशकों से अधिक समय से राज्य की सेवा करने वाली पार्टी के लिए ऐसी जीत हासिल करना उल्लेखनीय है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट में बीजेपी के विकास और प्रगति पर एक बार और विश्वास करने के लिए गुजरात के लोगों को बधाई दी.

ओवैसी का मुंह भी हुआ मीठा

पहली बार गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने वाली असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने अहमदाबाद के मुस्लिम बहुल जमालपुर और मकतामपुरा वार्ड में सात सीटें जीतीं. वहीं, जामनगर में बहुजन समाज पार्टी के तीन उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि एक निर्दलीय उम्मीदवार अहमदाबाद में जीता.

कुल मिलाकर इस चुनाव में जीत भले ही बीजेपी की हो, लेकिन चर्चा का केंद्र अरविंद केजरीवाल और असदुद्दीन ओवैसी हैं. गुजरात, जो बीजेपी का गढ़ माना जाता रहा है. वहां कांग्रेस की शर्मनाक हार और आम आदमी पार्टी-एआईएमआईएम का उदय नई राजनीति की ओर इशारा कर रहा है. केजरीवाल ने सही ही कहा है ये गुजरात की 'नई राजनीति' है.

यह भी पढ़ें-

दक्षिण भारत वाले बयान पर स्मृति ईरानी ने कहा- राहुल गांधी को उत्तर भारत के लोग खोखले लगते हैं

सेना के हथियारों की जरूरतों को देखते हुए 13 हजार 700 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget