एक्सप्लोरर

गुजरात: कोरोना वैक्सीन लगवाने के कुछ ही घंटों बाद सफाई कर्मचारी की मौत, पोस्टमॉर्टम में साफ होगी वजह

सफाई कर्मचारी के परिवार वालों को लगता है कि वैक्सीन लगवाने से उसकी मौत हुई है. वहीं अधिकारियों ने मौत की वजह का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम का आदेश दिया है. सफाई कर्मचारी को रविवार की सुबह वैक्सीन दी गई थी.

अहमदाबाद: गुजरात के वड़ोदरा जिले में रविवार को कोरोना की वैक्सीन लगवाने के कुछ ही घंटे बाद 30 साल के सफाई कर्मचारी की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम का आदेश दिया गया है. सफाई कर्मचारी के परिजन को संदेह है कि कोविड-19 वैक्सीन की वजह से उसकी मौत हुई है. अधिकारियों ने बताया कि संभवत: उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है क्योंकि उसे 2016 से हृदय रोग था और वह दवा भी नहीं ले रहा था.

जिग्नेश सोलंकी वड़ोदरा महानगर पालिका में सफाई कर्मचारी था. अधिकारियों ने बताया कि सोलंकी को रविवार सुबह टीका लगा था. कुछ घंटे बाद वह अपने घर पर बेहोश हो गया और उसे शहर के एसएसजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया.

सोलंकी की पत्नी दिव्या का कहना है, ‘‘मुझे नहीं पता था कि वह टीका लगवाने जा रहे हैं. हमारी इस बारे में कोई बात नहीं हुई थी. टीका लगवाने के बाद वह घर लौटे, और बेटी के साथ खेलने के दौरान बेहोश हो गए. हमें संदेह है कि कोविड-19 टीके के कारण उनकी अचानक मौत हुई है.’’

एसएसजी अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक डॉक्टर रंजन अय्यर ने बताया कि सोलंकी को नगर निकाय के टीकाकरण केन्द्र पर टीका लगाया गया और आधे घंटे उसके स्वास्थ्य पर नजर रखी गई.

डॉक्टर अय्यर ने कहा, उस दौरान सोलंकी के शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं दिखा. उसे एसएसजी अस्पताल में मृत लाया गया घोषित किया गया. उन्होंने बताया, ‘‘हमें पता चला है कि करीब छह महीने पहले सोलंकी के सीने में दर्द हुआ था और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. संभव है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई हो, क्योंकि उसे हृदय रोग था. हम मौत की कारण का पता लगाने के लिए पैनल द्वारा पोस्टमॉर्टम कराएंगे.’’

AAP ने कहा- दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों को सुरक्षा दे पंजाब पुलिस, CM अमरिंदर बोले- यह बेतुकी मांग 

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget