एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: 24 घंटों में 13 हजार नए संक्रमण केस, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.43 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.32 फीसदी है. एक्टिव केस 1.25 फीसदी है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 17वां स्थान है.

नई दिल्ली: देश में 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान को एक महीना से ज्यादा हो गया है. एक करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है, लेकिन भारत में कोरोना महामारी का कहर अभी भी जारी है. पिछले 24 घंटों में 13,193 हजार नए कोरोना केस दर्ज किए गए और 97 लोगों की जान चली गई है. बीते दिन 10,896 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. अच्छी बात ये भी है कि बीते दिन 16 राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 9 लाख 63 हजार 394 हो गए हैं. कुल एक लाख 56 हजार 111 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ छह लाख 67 हजार 741 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 39 हजार 542 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं.

टीकाकरण के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड-19 टीकाकरण के मामले में अमेरिका और इंग्लैंड के बाद भारत, दुनिया भर में तीसरे स्थान पर है. 18 फरवरी तक देश भर में 1 करोड़ 1 लाख 88 हजार स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है. बीते दिन 6 लाख 58 हजार 674 लोगों को टीका लगा. टीके की दूसरी खुराक लेने वालों में से 58.20 फीसदी लोग सात राज्यों से हैं. अकेले कर्नाटक में 14.74 फीसदी (54,397 खुराक) इंजेक्शन लगे हैं. टीकाकरण के खिलाफ अस्पताल में भर्ती का प्रतिशत 0.0004 फीसदी है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'अभी तक कोरोना टीका से एक भी लोगों की मौत की सूचना मिली है.'

16 राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में देश में 97 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन देश के 16 राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये राज्य हैं- अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, उड़ीसा, सिक्किम, त्रिपुरा.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 18 फरवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20 करोड़ 94 लाख 74 हजार 862 कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 7,71,071 सैंपल कल टेस्ट किए गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 17वां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के दो जिलों में लॉकडाउन, पांच से ज्यादा लोगों के एक साथ रहने पर रोक, समारोह में 50 को इजाजत

लगातार 11वें दिन बढ़े दाम: दिल्ली में 90 के पार हुआ पेट्रोल, जानिए आज की ताजा कीमतें

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget