एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: लगातार तीसरे दिन 16 हजार से ज्यादा नए केस, अबतक करीब डेढ़ करोड़ को लगा टीका

Coronavirus Cases India Updates: देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.42 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 1.41 फीसदी है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 13वां स्थान है.

नई दिल्ली: भारत कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर चढ़ने लगा है. लगातार तीसरे दिन 16 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस आए हैं. पिछले 24 घंटों में 16,488 हजार नए कोरोना केस आए और 113 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 12,771 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 16,577 नए कोरोना केस दर्ज किए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 79 हजार 979 हो गए हैं. कुल एक लाख 56 हजार 938 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ सात लाख 63 हजार 451 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 59 हजार 590 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं.

महाराष्ट्र में तीसरे दिन 8000 से ज्यादा केस महाराष्ट्र में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के आठ हजार से अधिक मामले सामने आए. महामारी से 48 और मरीजों की मौत हो गई. राज्य में कुल मामले बढ़कर अब 21,38,154 हो गए. अब तक 52,041 मरीजों की मौत हो चुकी है. संक्रमण के नए मामलों में से 40 प्रतिशत मामले मुंबई, पुणे, नागपुर और अमरावती के हैं. राज्य में अब तक 20,17,303 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 67,608 मरीज संक्रमित हैं.

करीब डेढ़ करोड़ लोगों को लगा टीका 26 फरवरी तक देशभर में 1 करोड़ 42 लाख 42 हजार 547 स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है. बीते दिन सात लाख 69 हजार 904 लोगों को टीका लगा. इससे एक दिन पहले सर्वाधिक 8 लाख 1 हजार 480 लोगों को टीका लगा. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. सरकार ने फैसला किया है कि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और किसी दूसरी बीमारी से ग्रसित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को एक मार्च से कोरोना वायरस रोधी टीका सरकारी केंद्रों पर निशुल्क लगाया जाएगा.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 26 फरवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21 करोड़ 54 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से आठ लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए.

कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में देश में 113 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व नोकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादरा नगर हवेली, कर्नाटक, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि.

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 13वें स्थान पर आ गया है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- चुनाव तारीखों का एलान होने के बाद कोलकाता में हिंसा की पहली घटना, बीजेपी के चुनावी रथों में तोड़फोड़

Fuel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम में आज फिर लगी आग, जानिए अपने शहर का रेट

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों बेहद अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों अहम राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
Embed widget