×

एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: 24 घंटे में करीब 17 हजार नए कोरोना केस, अबतक डेढ़ करोड़ लोगों को लगा टीका

Coronavirus Cases India Updates: देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.42 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 1.44 फीसदी है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 13वां स्थान है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना मामलों में अचानक से उछाल देखा गया है. लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस के 16 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. पिछले 24 घंटों में 16,752 हजार नए कोरोना केस आए और 113 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 11,718 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शनिवार को 16,488 नए कोरोना केस दर्ज किए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 96 हजार 731 हो गए हैं. कुल एक लाख 57 हजार 51 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ सात लाख 75 हजार 169 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 64 हजार 511 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं.

महाराष्ट्र में चौथे दिन 8000 से ज्यादा केस महाराष्ट्र में लगातार चौथे दिन शनिवार को कोविड-19 के 8,000 से अधिक नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21,46,777 हो गए. राज्य में संक्रमण के 8,623 नए मामले आए और 51 मौतें हुईं. महामारी के कारण राज्य में मौत का आंकड़ा 52,092 तक पहुंच गया. पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती शहर में लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया. नागपुर, बुलढाणा और यवतमाल में भी सप्ताहांत लॉकडाउन लगा दिया गया है.

करीब डेढ़ करोड़ लोगों को लगा टीका 26 फरवरी तक देशभर में 1 करोड़ 43 लाख 1 हजार 266 स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है. बीते दिन 58 हजार 791 लोगों को टीका लगा. इससे पहले 26 फरवरी को सर्वाधिक 8 लाख 1 हजार 480 लोगों को एक दिन में टीका लगा था. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. सरकार ने फैसला किया है कि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और किसी दूसरी बीमारी से ग्रसित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को एक मार्च से कोरोना वायरस रोधी टीका सरकारी केंद्रों पर निशुल्क लगाया जाएगा.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 27 फरवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 21 करोड़ 62 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से आठ लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए.

कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में देश में 113 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व नोकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादरा नगर हवेली, कर्नाटक, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि.

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 13वें स्थान पर आ गया है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण 1 मार्च से होगा शुरू, कहां करें रजिस्टर, क्या है प्रक्रिया, जानिए जरूरी बातें 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए बनी नई श्रेणी, सरकार ने कड़े किए नियम

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola

टॉप स्टोरीज

खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही

वीडियो

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
08 july 2026
न्यूजीलैंड में कौन सी करेंसी चलती है, भारत के 1000 रुपये से क्या-क्या खरीद सकते हैं यहां?
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

फोटो गैलरी

Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का जुलाई 2026 में लागू होने वाले महंगाई भत्ते
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की आज सोमवार को अहम बैठक होने जा रही
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल
अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार
IITan बाबा की बहन ने इस बात के लिए अपने भाई से मांगी माफी, कहा- 'वो सही रास्ते पर था लेकिन हम ही...'
हन ने इस बात के लिए अपने भाई से मांगी माफी, कहा- 'वो सही रास्ते पर था लेकिन हम ही...'
Embed widget