एक्सप्लोरर

जम्मू पुलिस को मिली कामयाबी, लश्कर के लिए काम करने वाले एक आतंकी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने जिस आतंकी को गिरफ्तार किया था वो विदेश में बैठकर अलग-अलग संगठनों के लिए को-ऑर्डिनेडर के तौर पर काम करता था. इस शख्स के पिता और बहन को पुलिस ने पिछले साल आतंकियों की मदद के आरोप में गिरफ्तार किया था.

जम्मू: जम्मू पुलिस ने कुवैत में बैठकर पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर के लिए काम करने वाले एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. जम्मू पुलिस इससे पहले इस आतंकी के पिता और बहन को आतंकियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है. जम्मू पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि शेर अली नाम के इस आतंकी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया.

जम्मू पुलिस के मुताबिक, शेर अली विदेश में बैठकर विभिन्न आतंकी संगठनों के लिए को-ऑर्डिनेटर का काम करता था. शेर अली विदेश में बैठकर आतंकियों की घुसपैठ, हथियारों को सीमा पार पहुंचाने और नशे की खेप पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से भारत भेजने का काम करता था.

जम्मू पुलिस की मानें तो विदेश में बैठकर शेर अली ने 24 और 25 नवंबर को पाकिस्तानी हैंडलर सुल्तान के कहने पर दो आतंकियों को बालाकोट से सीमा कराई, जिन्हें बाद में दिसंबर 2020 में पुंछ के पोशना में मार गिराया गया. पुलिस ने दावा किया है कि शेर अली ने बालाकोट सेक्टर में तीन पिस्टल और एक आईडी को भी सीमा पार से प्रदेश में सक्रिय आतंकियों तक पहुंचाया.

पुलिस की मानें तो शेर के पिता मुस्ताक अहमद और उसकी बहन रखसीन, जो उसके नेटवर्क का हिस्सा थे, को साल 2020 में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने अब तक इस मामले में पांच और जीडब्ल्यूएच को भी गिरफ्तार किया है, जो शेर अली के लिए काम करते थे.

जम्मू पुलिस ने दावा किया है कि शेर अली सीमा पार से हथियारों के साथ साथ हीरोइन को भी भारतीय सीमा में पहुंचाने का काम कर रहा था. पुलिस ने दावा किया है कि शेर अली ने करीब 8 करोड़ की हीरोइन को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से पुंछ पहुंचाया, जिसका इस्तेमाल टेरर फंडिंग के लिए किया जाना था. शेर अली के नेटवर्क से अभी तक पांच पिस्टल, 13 ग्रेनेड और एक आईडी भी बरामद की गई है. पुलिस फिलहाल शेर अली से पूछताछ कर रही है.

श्रीनगर के दुर्गा नाग इलाके में आतंकी ने की फायरिंग, करीब एक किलोमीटर दूर होटल में ठहरे हैं 23 देशों के राजनयिक 

IPL

ABP Shorts

View More

Before You Go

Sponsored Links by Taboola
Hello Guest

व्यक्तिगत

टॉप स्टोरीज
रील्स
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर किस मुहूर्त में घर लाएं गणपति मूर्ति, जानें शुभ समय new new new
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
राधा अष्टमी 2025: राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का रहस्य! जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
Israel-Iran War LIVE: अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद भड़का ईरान, इजरायल में लगातार बमबारी; यरूशलम में सुनी गई धमाकों की आवाज
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
3 राज्य के 7 जिलों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6400 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
सर्वदलीय बैठक : विपक्ष ने मणिपुर स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की, सरकार चर्चा को राजी
खबर टमाटर कीमत
खबर टमाटर कीमत
युवकों के ‘निर्वस्त्र’ प्रदर्शन को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
युवकों के ‘निर्वस्त्र’
मोहन भागवत कल इंदौर में इंदौर के दशहरा मैदान में हो रहे स्वर सत्कम शिविर के घोष वादन कार्यक्रम में होंगे शामिल यह कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 होगा
के दशहरा मैदान में हो
Embed widget